Site icon Buziness Bytes Hindi

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद UP में हाईअलर्ट जारी, CM ने दिए निर्देश

cm yogi

लखनऊ। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ Atiq-Ashraf Murder की रात को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। डॉन भाइयों की हत्या के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ UP CM Yogi Adityanath ने देर रात बैठक में राज्य के पुलिस अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने, राज्य में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। इसी के साथ सुनिश्चित करने को कहा है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

अतीक की हत्या के बाद CM योगी के पुलिस को सख्त निर्देश, कहा- “ध्यान रहे.. आम जनता को ना हो कोई परेशानी” इस संबंध में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जनता से घटना के बारे में अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, “सीएम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.” मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में यूपी के गृह सचिव संजय प्रसाद, यूपी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरके विश्वकर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Exit mobile version