6 वर्षों में यूपी ने अपना परसेप्शन बदला है: सीएम योगी

पॉलिटिक्स6 वर्षों में यूपी ने अपना परसेप्शन बदला है: सीएम योगी

Date:

अपने कार्यकाल के 6 साल पूरे होने पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस दौरान समग्र विकास योजनाओं को पूरी ईमानदारी से लागू करने का हर सतह पर प्रयास किया और जिसके नतीजे भी आज सबके सामने हैं, इस दौरान यूपी ने अपना परसेप्शन बदला है. मुख्यमंत्री ने कहा इसे डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियां में से एक माना जायेगा। सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी का नाम आने पर लोगों के चेहरे पर चमक बढ़ जाती है. उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में तीन गुणा रफ़्तार से काम शुरू किया है.

उत्तर प्रदेश अब माफियाओं के लिए नहीं महोत्सव के लिए जाना जाएगा

प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश सरकार की 06 वर्षों की उपलब्धियों पर सूचना विभाग की की एक पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी आज हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनता दिखायी दे रहा है। प्रदेश के अन्दर जीरो टॉलरेन्स की नीति से अब प्रदेश को उपद्रवों से नहीं उत्सवों के रूप में जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश अब माफियाओं के लिए नहीं महोत्सव के लिए जाना जाएगा। प्रदेश में गुण्डाराज, माफियाराज जैसे शब्द अतीत की बात हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 06 वर्षों में आधा समय महामारी कोरोना से लड़ते हुए व्यतीत हुए। और इस दौरान उत्तर प्रदेश ने इस दौरान अनेक उपलब्धियां हासिल की।

06 वर्षों में प्रदेश दंगामुक्त हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी के बारे में कहा जाता था कि यहाँ विकास की कोई सोच नहीं है। लेकिन आज उत्तर प्रदेश सभी फ्लैगशिप योजनाओं में नम्बर एक की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 06 वर्षों में प्रदेश दंगामुक्त हुआ है। इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर हुआ है। आज उत्तर प्रदेश की गिनती देश में सबसे अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर वाले राज्य के रूप में हो रही है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता बरती जा रही है। निजी क्षेत्र में भी नौकरी व रोजगार की संभावनाएं आगे बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार ने कई प्रयास किये हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...