यूपी: तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेशयूपी: तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत

Date:


यूपी: तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत

गोण्डा: उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के रसूलपुर खान गांव में तालाब से मिट्टी निकालने गये तीन लड़कियां और दो लड़कों समेत पांच मासूम बच्चों की आज तालाब में डूबकर मृत्यु हो गयी ।

पुलिस के अनुसार, रसूलपुर खान गांव के रहने वाले एक ही परिवार के सात बच्चे तालाब से मिट्टी निकालने गये थे. मिट्टी निकालते समय पैर फिसल जाने के कारण चंचल नाम का बच्चा तालाब में जा गिरा । सातों बच्चे एक दूसरे को बचाने के चक्कर मे गहरे पानी मे जा डूबे । शोर शराबा होने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों नें बच्चों को बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक पांच बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी ।

दो बच्चों को तालाब से सुरक्षित निकाला गया। बच्चों का उपचार अस्पताल मे कराया जा रहा हैं । मृतकों में चंचल (8) और उसका सगा भाई शिवाकांत (6), रागनी (8)और उसका सगी बहन प्रकाशनी (10) और चचेरा भाई मुस्कान (12) हैं । सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...