Dominica में चौकसी को नहीं मिली ज़मानत

इंटरनेशनलDominica में चौकसी को नहीं मिली ज़मानत

Date:


Dominica में चौकसी को नहीं मिली ज़मानत

नयी दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी में फरार आरोपी हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की गुरुवार को डोमिनिका में जमानत याचिका खारिज हो गयी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। चोकसी अवैध रूप से कैबिरियाई देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। इससे पहले उच्च न्यायालय ने बुधवार को चोकसी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के दौरान उसे मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया था।

चौकसी ने कही अपहरण की बात
चोकसी ने अपनी याचिका में कहा है कि वह अवैध रूप से डोमिनिका में प्रवेश करने का दोषी नहीं है। उसने कहा है कि उसका अपहरण कर लिया गया था और पड़ोसी देश एंटीगुआ और बारबुडा से डोमिनिका लाया गया था।

अदालत को चौकसी पर भरोसा नहीं
डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पीठासीन मजिस्ट्रेट कैंडिया कैरेट-जॉर्ज ने अपने आदेश में अभियोजक का पक्ष लिया और कहा कि मामले की ‘गंभीरता’ को देखते हुए, वह आश्वस्त नहीं है कि चोकसी अपने मुकदमे में भाग लेने के लिए डोमिनिका में रहेगा।

14 जून तक सुनवाई स्थगित
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोसेउ मजिस्ट्रेट कोर्ट में उसकी (चोकसी) जमानत याचिका खारिज हो गयी तथा मामले को 14 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि चोकसी पर साढ़े 13 हजार करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का आरोप है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...