UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मे अभी 6 महीने से ज्यादा का समय बचा है पर बीजेपी किसी भी तरह की ढील देने के मूड मे नहीं है बीजेपी सूत्रों की माने तो CM योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व् सभी नामी चेहरों को विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है I
इसके मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य इकाई को इशारा भी कर दिया है. इसके बाद UP BJP के सभी वरिष्ठ मंत्रियों को अगले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने और अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के संकेत दे दिए गए है I सूत्रों की माने तो CM योगी अपने गृह जनपद गोरखपुर से तो वहीं केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. जबकि दिनेश शर्मा लखनऊ से किसी भी सीट से और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ के आसपास की कोई विधानसभा सीट से लड़ सकते है I
मामला यहीं नहीं थमेगा सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ महेंद्र सिंह को प्रतापगढ़ की महत्वकांक्षी कुंडा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है कुंडा सीट चर्चित बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का गढ़ बताया जाता है |
इस बार BJP चाहती है कि विधानसभा चुनाव में कहीं से कोई ढील न दी जाए. हम सभी जानते है UP चुनाव से 2024 के नतीजे का भी लोग आँकलन करने लग जाएंगे| पार्टी ने सभी बड़े नामी नेताओ को चुनाव लड़ाने की योजना बनाई है. जिससे पार्टी और संगठन कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा और उनकी वजह से MLC की खाली होने वाली सीटों पर संगठन के दूसरे नेताओं को समायोजित किया जा सकेगा |
अखिलेश यादव ने उन्नाव से शुरु किया चुनावी रथ यात्रा का सफर
बीजेपी को कहीं ना कहीं ये लगता है की जब बड़े चेहरे चुनावी दंगल में उतरेंगे तो उससे उस जिले और उसके पास आसपास की जगहों पर पार्टी को इसका सीधा फायदा मिल सकता है जिसका विपक्षी दलों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा दबाव बढ़ेगा |
UP Election 2022: सत्ता वापसी के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
हालांकि भाजपा के लिए यह इतना आसान रहने वाला है क्योंकि करोना महामारी कुप्रबंधन से लोग नाराज हैं बल्कि इसको रोकने वाले लाकडाउन से लाखों लोगों की नौकरियां चली गई है और बहुत से लोगों का रोजगार भी प्रभावित हुआ है I

