सीआईएससीई के रिजल्ट्स जारी,मेरठी होनहारों ने मचाया धमाल

मेरठ रीजनसीआईएससीई के रिजल्ट्स जारी,मेरठी होनहारों ने मचाया धमाल

Date:


सीआईएससीई के रिजल्ट्स जारी,मेरठी होनहारों ने मचाया धमाल

  • बिनापरीक्षा पास हुए स्टूडेंट्स
  • कोरोना के चलते नहीं हुए थे इस बार एग्जाम्स, बोर्ड ने जमकर बरसाएं मार्क्स

मेरठ. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से शनिवार को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी क्लास 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट यानी 12वीं के रिजल्ट्स जारी कर दिए गए. ऑफिशियल वेबसाइट पर बोर्ड ने दोपहर 3 बजे इस साल के रिजल्ट्स की घोषणा की. कोरोना काल में पहली बार बिना एग्जाम के डिक्लेयर हुए रिजल्ट्स में स्टूडेंट्स पर जमकर मार्क्स दिए हैं। जिले के 6 स्कूलों के करीब 600 स्टूडेंट्स के रिजल्ट्स की इस दौरान घोषित हुए. इस बार 99. 7 प्रतिशत तक मार्क्स हासिल किए हैं. कंप्यूटर साइंस, मैथ्स, इंग्लिश समेत कई सब्जेक्ट्स में स्टूडेंट्स ने 100 तक मार्क्स स्कोर किए हैं. 

सेंट मैरीज एकेडमी और सोफिया गर्ल्स स्कूल के स्टूडेंट्स रहे आगे

जिले में सेशन 2020-21 के रिजल्ट्स में इस बार सोफिया गर्ल्स स्कूल और सेंट मेरीज एकेडमी के स्टूडेंटस ने जमकर बाजी मारी है. 12वीं में कॉमर्स में सोफिया की खुशी अरोड़ा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए. जबकि साइंस स्ट्रीम में सेंट मेरीज के वासु गर्ग और सिद्धांत भारद्वाज ने 99.75 प्रतिशत मार्क्स स्कोर किए हैं. वहीं 10वीं की बात करें तो सोफिया गर्ल्स स्कूल काव्या राजपूत ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. पहली बार है जब बोर्ड ने मेरिट नहीं जारी की है.

इंटरनल असेसमेंट के आधार पर मिले माक्र्स

बिना परीक्षा इस बार डिक्लेयर हुए रिजल्ट्स को लेकर स्टूडेंट्स पहले काफी स्ट्रेस में थे. स्टूडेंट्स के मुताबिक समझ ही नहीं आ रहा था कि कैसे और किस तरह से माक्र्स मिलेंगे. हालांकि रिजल्ट्स आने के बाद सभी को काफी खुशी है. स्टूडेंट्स ने बताया कि इस बार उम्मीद से ज्यादा ही मार्क्स मिले हैं. बोर्ड ने इस बार इंटरनल असेसमेंट व 10 और 11वीं में आएं माक्र्स के आधार पर रिजल्ट्स तैयार किए हैं.

दोबारा करवा सकते हैं इवैल्यूएशन
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बोर्ड एग्जाम नहीं हुए हैं लेकिन मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ने दोबारा इवैल्यूएशन करवाने का मौका दिया है. इसके तहत स्टूडेंट्स अपने स्कूल में एप्लीकेशन दे सकते हैं. इसमें उन्हें बताना होगा कि वह अपने मार्क्स से क्यों असंतुष्ट हैं. स्कूल हैड इस पर पूरा विचार कर एप्लीकेशन को बोर्ड में भेजेंगे. जिसकी बाद दोबारा इवेल्यूएशन करवाया जाएगा. इसके लिए 11 अगस्त 2021 तक का समय काउंसिल ने दिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...