UP Elections 2022: भाजपा ने सिंपैथी के बहाने सपा के सिटिंग विधायक पर डाले डोरे, टिकट कटने के बाद बागी हो गए हैं माननीय

विधानसभा चुनावUP Elections 2022: भाजपा ने सिंपैथी के बहाने सपा के सिटिंग विधायक...

Date:


UP Elections 2022: भाजपा ने सिंपैथी के बहाने सपा के सिटिंग विधायक पर डाले डोरे, टिकट कटने के बाद बागी हो गए हैं माननीय

लखनऊ। UP Elections 2022 – उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधियों ने कमर कस ली। इसी क्रम में रविवार को मोहनलालगंज विधानसभा के चुनावी रणनीतियों को लेकर गोसाईंगंज में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा, मोहनलालगंजवासियों एवं भाजपा पदाधिकारियों को विधानसभा पर 35 वर्षों से लगे कलंक को खत्म करना होगा। चौतरफा विकास को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं। हमें विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी अमरेश रावत को विधानसभा पहुंचाकर इतिहास रचना है और डबल इंजन की सरकार चौतरफा विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना काल से अब तक चाहे राशन देकर, आवास देकर और ई-श्रम कार्ड के माध्यम से, किसान सम्मान निधि के माध्यम से हमारी केंद्र व प्रदेश की सरकार ने आमजनमानस की मदद की है।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: भाजपा ने इस महिला का काटा टिकट, याद आया पुष्पा फिल्म का डॉयलाग, मुश्किल हो सकती है राह

अंबरीश पुष्‍कर के टिकट कटने को बताया अपमान

इस दौरान मोहनलालगंज सांसद ने अम्बरीश पुष्कर को भाजपा में आ जाने का न्योता भी दे दिया। उन्‍होंने कहा कि यह उनके द्वारा पार्टी के योगदान पर संदेह जाहिर करता है कि टिकट देकर काट देना, उनके साथ इससे बड़ा विश्वासघात क्या होगा। कौशल किशोर ने कहा कि सरोजनीनगर से कई बार विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला जैसे वरिष्ठ नेता को जब कई बार सपा ने नजर अंदाज किया, तो वह अब हमारी अगुवाई में भाजपा से जुड़कर प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर ब्‍लॉक प्रमुख मोहनलालगंज ओमप्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने कहा कि मोहनलालगंज में कमल का फूल खिलाएंगे, कलंक को मिटायेंगे। चेयरमैन गोसाईंगंज निखिल मिश्रा, ब्‍लॉक प्रमुख गोसाईगंज डिंपल वर्मा, विधानसभा प्रभारी मोहनलालगंज आरबी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी ने अपने वक्तव्य मुख्य रूप से रखे और पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...