UP Election News: सफाईकर्मी ने कर्ज लेकर लड़ा चुनाव,गठबंधन के प्रत्याशी को चटाई धूल,हैरान करने वाली है कहानी

विधानसभा चुनावUP Election News: सफाईकर्मी ने कर्ज लेकर लड़ा चुनाव,गठबंधन के प्रत्याशी को...

Date:


UP Election News: सफाईकर्मी ने कर्ज लेकर लड़ा चुनाव,गठबंधन के प्रत्याशी को चटाई धूल,हैरान करने वाली है कहानी

मेरठ। कहते हैं कि चुनाव लड़ना किसी गरीब के बस की बात नहीं है। चाहे वो प्रधानी का हो या फिर विधानसभा या लोकसभा। लेकिन अगर दिल में जज्बा हो और समाज में छवि अच्छी हो तो रूपये के ऊपर हमेशा छवि भारी पड़ती है। यह बात एक सफाईकर्मी ने सिद्ध कर दी। जो कि अपने दम पर विधायक बना और गठबंधन के प्रत्याशी को जबरदस्त धूल चटाई। जिसे गठबंधन आम मानकर चल रहा था आज वो अपने इलाके के लिए खास हो गया जबकि गठबंधन का प्रत्याशी आम हो गया। बात कर रहें है। संतकबीरनगर की धनघटा विस सीट से भाजपा के टिकट पर जीतकर विधायक बने सफाईकर्मी गणेश चौहान (Sweeper Ganesh Chauhan) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। भाजपा ने जब इनको टिकट दिया तो चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं थे। पार्टी के सामने हाथ नहीं फैलाया बस अपने कुछ लोगों से उधार मांगा और उतर गए चुनावी रण में।

Read also: बिहार : बिहार विधान परिषद चुनाव के जरिए राजग में वीआईपी ने भाजपा से लिया पंगा

तेज तर्रार गणेश ने गठबंधन प्रत्याशी अलगू प्रसाद को धूल चटाई और विधानसभा पहुंचे। इससे पहले दलित और पिछड़ी जाति मतदाता बहुल सीट धनघटा पर 1991 में श्रीराम चौहान भाजपा से चुनाव जीते थे। 2017 के चुनाव में भाजपा के श्रीराम चौहान जीते।

Read also: UP MLC Election 2022: विधानसभा के बाद अब विधान परिषद में बहुमत के लिए होगी जंग, निकाय कोटे की 36 सीट पर होगा चुनाव

गणेश चंद सफाईकर्मी होकर घर की आर्थिक स्थिति बदततर है। वह स्कूल में थे, तभी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। संघ से जुड़कर वो लोगों की मदद करते थे। स्नातक करने के बाद सफाई कर्मी बने लेकिन राजनीति से जुड़े रहे। गणेश का घर कर्ज के सहारे चलता है। वे अपने गांव के लोगों की मदद भी लोन लेकर करते रहते हैं। पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के दौरान साथ में काम करने वाले 25 कर्मचारियों के लिए उन्होंने लोन लिया और उनकी मदद की। आज वो 35 लाख के कर्जदार हैं और अब विधायक बन गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीएम किसान की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें? पूरी प्रक्रिया समझें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत पात्र...

राशन कार्ड क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

राशन कार्ड भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी...