बता दें कि 5 राज्यों के कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंग। जिसमें से यूपी की 403 सीटों पर, उत्तराखंड की 70 सीटों पर, पंजाब की 117 सीटों पर, मणिपुर की 60 सीटों पर और गोवा की 40 सीटों पर चुनाव होने हैं।
शनिवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने चुनाव संबंधी सारी जानकारी दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने किया। उनके साथ चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी मौजूद थे।
उन्होंने क्या घोषणाएं की… देखें
यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, अधिसूचना 14 जनवरी को होगी जारी, तो 21 जनवरी नामांकन की अंतिम तारीख|
यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को, दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को, तीसरे चरण का चुनाव 22 फरवरी को, चौथे चरण का चुनाव 23 फरवरी को, 27 फरवरी को पांचवें चरण का चुनाव, 3 मार्च छठें चरण का चुनाव तो 7 मार्च को सातवें चरण का चुनाव मतदान होगा। 10 मार्च को जारी होंगे रिजल्ट।
Read also: चुनाव आयोग ने मतदान वाले राज्यों में कोविड से बने हालात की समीक्षा की
पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में 14 फरवरी को पहले चरण का चुनाव, मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को दूसरे चरण का चुनाव|
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्र ने बताया कि, 5 राज्यों में होने वाले चुनावों में 18.34 करोड़ से ज्यादा लोग अपने मतदान का प्रयोग करेंगे, जबकि 24.9 लाख वोटर्स पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में 8.5 करोड़ महिलाएं हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक इस चुनाव को पूरा कराने में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की गयी है। जिसके तहत कुल 1620 पोलिंग बूथों का संचालन महिलाओं के हाथ में रहेगा। यहां की सुरक्षा का जिम्मा भी महिलाओं पर ही रहेंगी।
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को 48 घंटे पहले अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों को बताना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि उन्हें प्रत्याशी के रूप में क्यों चुना गया है? यह कार्य ऑनलाइन भी किया जा सकेगा।
मतदान सुचारु रूप से हो, इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से पर्याप्त संख्या में वीवीपैट और ईवीएम की व्यवस्था की गयी है।
यूपी में 5 से 7 चरणों में होंगे चुनाव। आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत लोग घर बैठे कर सकेंगे। इसके लिए ‘सी विजिल’ ऐप मुहैया कराया गया है।
कोरोना के दौरान चुनाव करने को लेकर EC ने कहा, संविधान के अनुसार चुनी हुई सरकार का अस्तित्व केवल 5 साल ही होता है, इसलिए समय पर चुनाव संवैधानिक जिम्मेदारी है।
चुनाव आयोग ने वोटिंग के समय में की एक्स्ट्रा 1 घंटे की वृद्धि। चुनाव आयोग की अपील, राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार को जितना संभव हो उतना डिजिटल मोड में चलाएं।
15 जनवरी 2022 तक रोड शो, रैली, पद यात्रा या किसी भी प्रकार के जुलुस पर लगी रोक. काउंटिंग के बाद किसी भी प्रकार के आतिशबाजी या विजय जुलूस पर भी लगी रोक।
Read also: चुनाव आयोग ने जारी की सूची, यूपी में 52 लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़े
सभी राज्यों में 7 चरणों में होंगे चुनाव। चुनाव प्रचार के दौरान न हो कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन, प्रचार में मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सहित सेनेटाइजर का होना जरुरी।
बता दें कि 5 राज्यों के कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंग। जिसमें से यूपी की 403 सीटों पर, उत्तराखंड की 70 सीटों पर, पंजाब की 117 सीटों पर, मणिपुर की 60 सीटों पर और गोवा की 40 सीटों पर चुनाव होने हैं।

