कहीं पीपीई किट, कहीं मास्क तो कहीं वाक्सिनेटेड वोटर्स डालेंगे वोट

उत्तराखंडकहीं पीपीई किट, कहीं मास्क तो कहीं वाक्सिनेटेड वोटर्स डालेंगे वोट

Date:


कहीं पीपीई किट, कहीं मास्क तो कहीं वाक्सिनेटेड वोटर्स डालेंगे वोट

आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने जारी की गाइडलाइंस, जिला प्रशासन भी कर रहा तैयारियां

देश के 5 राज्यों में चुनाव का बिगुल बज चुका है। आगामी 10 फरवरी से अलग-अलग राज्यों में वोट पड़ने शुरू हो जाएंगे। इस बाबत चुनाव आयोग द्वारा विस्तृत गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है। यह पहली बार है जब इन पांच राज्यों में कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव आयोजित करवाए जा रहे हैं। हालांकि कोरोना एप्रोप्रियेट बिहेवियर के तहत चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में रैलियों पदयात्रा जुलूस आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इन राज्यों में मिल रहे हो ओमिक्रोन और डेल्टा वैरियंट को लेकर दहशत का माहौल है ।वहीं चुनाव आयोग भी फूंक-फूंक कर कदम रखने की तैयारी में है।

Read also: योगी के खास अधिकारियों पर सपा की नजर टेढ़ी, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

पीपीई किट पहनेंगे पीठासीन अधिकारी

उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग कोरोना संक्रमण के बीच होने वाले चुनावों को लेकर विशेष हिदायतें दी है। इसके तहत पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी पीपीई किट पहनकर चुनाव करवाएंगे। इसके अलावा हर केंद्र पर सैनिटाइजर मास्क, फेस शिल्ड हैंड ग्लव्स की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में रहेगी। इसके लिए सभी जिलो का प्रशासन आवश्यकता के अनुसार सभी चीजें मुहैया करवाएगा।

Read also: 15-18 आयु वर्ग के 2 करोड़ से अधिक किशोरों को पहली कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी गई

मास्क लगाकर होगी वोटिंग

कोविड-19 को देखते हुए पहली बार मतदाता इन राज्यों में मास्क लगाकर वोट देंगे। जबकि यूपी के कई जिलों में वैक्सीनेटेड वोटर्स को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। इसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को तो टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे लोग जिनका पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें अपनी 48 घँटे पहले तक करवाई आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लेकर जानी होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related