यूपी चुनावी दंगल 2022: सीएम योगी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां, सपा पर साधा निशाना

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: सीएम योगी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां,...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: सीएम योगी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां, सपा पर साधा निशाना

लखनऊ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है। भाजपा मुख्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर खूब निशाना साधा।

सीएम योगी आदित्यनाथ से अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कई वर्षों से सिंचाई परियोजनाएं लंबित चल रही थी हमारी सरकार आने के बाद उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि बाण सागर और सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण हमने किया है यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ में उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पैसा नहीं देती थी जिसकी वजह से ठेकेदारों के बीच विवाद रहता था और काम नहीं हो पाता था। सीएम योगी ने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान 21 लाख प्लाट 37000 भूमि सिंचन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पीएम ने कहा कि पहले मुनाफा आढ़ती कमाता था किसानों को उनकी लागत का मूल्य भी नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि जब मेरी सरकार आई तो सबसे पहले आढ़ती के रूप में बिचौलियों को खत्म किया। उन्होंने दावा किया कि पिछले 5 साल में 494 लाख मैट्रिक टन किसानों से खरीद हुई है।

Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी करेंगे प्रचार, 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

सपा-बसपा की सरकारों में किसान उपेक्षित थे

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की सरकारों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि बीएसपी और सपा की सरकारों में किसानों से खरीद नहीं होती थी। उन्होंने आंकड़े गिनाते हुए दावा किया कि पूर्व की सरकारों में 29 चीनी मिलें बिकी थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई भी मिल बंद नहीं हुई है। इतना ही नहीं हमने 3 नई चीनी मिलें भी लगाई है।

1.57 लाख करोड़ गन्ना किसानों का हुआ भुगतान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि भाजपा सरकार में गन्ना किसानों को 1.57 लाख करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार में 64 लाख मैट्रिक टन चीनी का उत्पादन होता था जबकि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद 1.16 लाख करोड़ चीनी का उत्पादन हो रहा है। इतना ही नहीं 2.57 करोड़ किसानों को किसान सम्मान का लाभ दिया जा रहा है इसके अलावा पीएम स्वामित्व योजना से घरौनी उपलब्ध कराई जा रही है।

2 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन दिये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि उनकी सरकार आने के बाद करीब 2 करोड़ से ज्यादा गरीब महिलाओं को रसोई गैस के कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले महिलाएं लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाती थी जिसकी वजह से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता था।

5 लाख नौकरी दी, भाई-भतीजावाद खत्म किया

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि सरकारी नौकरी में पहले खूब भाई भतीजावाद चलता था लेकिन हमारी सरकार आने के बाद इस पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 500000 नौजवानों को नौकरी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस दौरान 15 करोड़ लैपटॉप खरीदे गए थे जबकि मात्र छह लाख को ही लैपटॉप बांटा गया था। उन्होंने कहा कि बाकी के लैपटॉप कहां चले गए यह आज तक किसी को पता नहीं चला है।

शिक्षा के क्षेत्र में किया काम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए गए हैं। यूपी में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई है। निष्पक्ष भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अनुसूचित जाति के छात्रों की स्कॉलरशिप रोक दी गई थी उसको हमने फिर से शुरू किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 1.40 लाख विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर लखनऊ में एक चिकित्सा विश्वविद्यालय की भी स्थापना की गई है।

Read also: यूपी चुनाव : योगी आदित्यनाथ ने की मुख्यमंत्री के बंगले की बात तो मायावती ने गोरखपुर के मठ की दिलाई याद

सबको मिल रहा राशन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में आज प्रत्येक व्यक्ति को राशन की सुविधा मिल रही है वही तीन करोड़ श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता मिल रहा है। अलावा 43 लाख गरीबों को एक-एक आवास दिया गया है। इसके साथ ही यूपी में इंसेफेलाइटिस को रोकने में हमने सफलता प्राप्त की है।

आधा अधूरा मिला था आगरा एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल देश को समर्पित

एक्सप्रेसवेज को लेकर हो रही सियासत पर भी योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे आधा अधूरा मिला था जिसको उन्होंने पूरा करवाया। इतना ही नहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे देश को समर्पित हो चुका है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पूरा होने वाला है और इसके अलावा गोरखपुर लिंक पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ गंगा एक्सप्रेस वे का भी काम बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...