चंदौली। जनपद में सातवें और अंतिम चरण में 7 मार्च को मतदान होगा । अंतिम चरण के चुनाव को देखते हुए भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है । जिले के चकिया सुरक्षित विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश खरवार के समर्थन में सभा को संबोधित करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) कांटा गांव पहुंचे। कांटा गांव के जनता इंटर कॉलेज मैदान में सभा का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम में चंदौली सांसद और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे भी शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जहां केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया । वही विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला । इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निशाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) रहे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच से अखिलेश यादव को भक्षक तक कह डाला । वहीं जनता से अपील की वो तय करें कि आपको योगी रूपी रक्षक चाहिए या अखिलेश के रूप में भक्षक चाहिए ।
Read also: जेपी नड्डा बोले, सपा शासन में माफिया-बाहुबली दन-दनाते थे, अखिलेश ने आंखों में बांध रखी थी पट्टी
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, 31 दिसंबर 2007 की रात और 1 जनवरी 2008 की सुबह । उत्तर प्रदेश के रामपुर में सीआरपीएफ के कैंप पर एके-56 राइफल के साथ पांच आतंकवादियों ने हमला किया । 7 सीआरपीएफ के जवान मारे गए । 7 माताओं की गोद सुनी हो गई । सात बहने विधवा हो गई ,7 परिवार के बच्चे अनाथ हो गए। यूपी के स्पेशल टास्क फोर्स ने और एनआईए ने इंटेरोगेशन किया ।यही नेपाल और भारत के बॉर्डर पर एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम था शहाबुद्दीन । यह शहाबुद्दीन लश्कर का कमांडर इन चीफ था भारत का । जब उसको पकड़ा गया तो 7 आतंकवादी और पकड़ाये । आतंकवादियों ने कबूल किया कि हमने सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था ।अखिलेश जी ने 26 अप्रैल 2012 को इनको सामाजिक सौहार्द रखने के बहाने इनका केस वापस ले कर छोड़ दिया। फिर उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा आप यह केस वापस नही ले सकते हो। यह आतंकवादी का केस है भारत के कानून का केस है । इस पर इंक्वायरी होगी । केस चार लोगों को सजा ए मौत हुई और 3 लोगों को आजीवन कारावास हुआ । जिनको अखिलेश जी छोड़ना चाहते । जिनको अखिलेश जी छोड़ना चाहते थे। ऐसे लोगों को सरकार दोगे क्या । ऐसे लोगों को । *मैं पत्रकार बंधु से कहना चाहता हु कि अखिलेश जी से पूछना 26 अप्रैल 2012 को आदेश दिए थे कि नहीं । यानी रक्षक ही भक्षक बन जाए रक्षा करने वाला ही भक्षण करें अब बताइए उत्तर प्रदेश ऐसे लोगों के हाथ में रहेगा क्या । आपको रक्षक चाहिए या भक्षक चाहिए, रक्षक चाहिए या भक्षक चाहिए अगर भक्षक चाहिए तो अखिलेश है अगर रक्षक चाहिए तो योगी आदित्यनाथ। इस बात को समझ लीजिए ।
मंच से सभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने कहा….. देखो भैया मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं राजा और नेता के बदल जाने से कितना फर्क पड़ता है । 5 साल पहले आजम खान दनदनाता था कि नही दनदनाता था। *मैं नाम लेकर कर पूछ रहा हु कि दनदनाता था कि नही। मुख्तार अंसारी दनदनाता था कि नहीं और यह अतीक अहमद दनदनाता था कि नहीं दनदनाता था, और देखो आज आदमी वही है, मुजरिम वही है कानून वही है। अखिलेश जो आंख में पट्टी बांधकर रखता था घूमता था यह तीनों दनदनाते थे ।जब योगी जी का शासन आया अब तीनों जेल में गुल्ली डंडा आजकल खेल रहे हैं यह परिस्थिति आ गयी है।

