UP Chunav Phase 5 Voting Percentage: पांचवे चरण में हुआ 58.32 प्रतिशत मतदान,बाराबंकी के मतदताओं ने दिखाया जोश

विधानसभा चुनावUP Chunav Phase 5 Voting Percentage: पांचवे चरण में हुआ 58.32 प्रतिशत...

Date:


UP Chunav Phase 5 Voting Percentage: पांचवे चरण में हुआ 58.32 प्रतिशत मतदान,बाराबंकी के मतदताओं ने दिखाया जोश

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022)का पांचवा चरण भी समाप्त हो चुका है। अब प्रदेश विधानसभा चुनाव के मात्र दो ही चरण बचें हैं। अब तक हुए पांच चरणों के मतदान में सर्वाधिक मतदान दूसरे चरण में ही हुआ है। पांचवा चरण शुरू के चार चरणों में सबसे अधिक फिसडडी साबित हुआ है। पांचवें चरण के मतदान में गत रविवार को प्रदेश की 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। जिसमें मात्र 57.26 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2017 के विधनसभा चुनाव में इन्हीं सीटों पर मतदान का प्रतिशत 58.32 फीसदी था। इस लिहाज से भी पिछले विधानसभा चुनाव( Assembly Election) से इसकी तुलना की जाए तो इस बार करीब एक प्रतिशत मतदान कम हुआ है। हालांकि निर्वाचन आयोग के अंतिम मतदान प्रतिशत अभी नहीं आया है। उसके बाद ही वास्तु स्थिति साफ हो पाएगी। पांचवें चरण के मतदान में सबसे अधिक जोश मतदान करने में बाराबंकी ने दिखाया है। बाराबंकी के मतदाताओं ने सर्वाधिक 66.94 प्रतिशत वोट यिका हे। पांचवे चरण के मतदान में डेढ़ दर्जन से अधिक दिग्गज प्रत्याशियों का भाग्य मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दिया है। इस चरण में कुछ स्थानों से छिटपुट वारदातें हुई और अधिकांश जगहों पर ईवीएम खराबी की शिकायतें भी आई है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में शाम 5 :00 बजे तक 53. 94 परसेंट हुआ मतदान

पांचवें चरण के चुनाव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) सिराथू विधानसभा से मैदान में हैं। केशव सहित योगी दरबार के करीब 6 मंत्रियों के भाग्य का फैसला अब 10 मार्च को होगा। पांचवे चरण के मतदान में कुल 693 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनकी किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। इनमें से 90 महिलाएं भी मैदान में थी। पांचवें चरण में निर्वाचन आयोग ने 25995 बूथ बनाए थे। जिनमें से 560 आदर्श मतदान केंद्र थे। 171 मतदान केंद्रों पर महिलाओं के लिए वोट की व्यवस्था थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related