यूपी चुनाव से गायब हुए भाजपा के चाणक्य अमित शाह,पहले चरण ने भाजपा दिग्गजों के छुटाए पसीनें

विधानसभा चुनावयूपी चुनाव से गायब हुए भाजपा के चाणक्य अमित शाह,पहले चरण ने...

Date:


यूपी चुनाव से गायब हुए भाजपा के चाणक्य अमित शाह,पहले चरण ने भाजपा दिग्गजों के छुटाए पसीनें

मेरठ। UP election 2022 BJP’s Chanakya Amit Shah – पहले चरण की वोटिंग के दिन से भाजपा के चाणकय कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब गायब हो गए हैं। जिस दिन वोटिंग भी उस दिन अमित शाह कहीं नहीं दिखे। बता दें कि 10 फरवरी को प्रिंट मीडिया के जितने भी समाचार पत्र हैं। सभी को भाजपा की ओर से विज्ञापन जारी किया गया था। लेकिन इन विज्ञापनों से भाजपा के चाणक्य अमित शाह पूरी तरह से गायब थे। गौर से देखने पर भी अमित शाह इन विज्ञापनों में कहीं नजर नहीं आए। पश्चिमी उप्र के किसी भी विज्ञापन या किसी भी अखबार में 10 फरवरी के दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नजर नहीं आए। बता दें कि पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिजनौर दौरा प्रस्तावित था। लेकिन ऐन मौके पर प्रधानमंत्री का बिजनौर दौरा रदद कर दिया जाता है। पीएमओ को बताया जाता है कि यहां पर कुर्सियां खाली हैं जनसभा पंडाल भरा नहीं है। पीएमओ को खुफिया तंत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि किसानों ने कहा दिया है खदेडा करना हो। यहां पीएम की रैली में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति बन सकती है।

Read also: यूपी विधानसभा: अमित शाह बोले, भाजपा ने 92 फीसद वादे किए पूरे

2014 के बाद यह पहला मौका है। जबकि पश्चिमी उप्र में होने वाले किसी चुनाव के पहले चरण में एक बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करने नहीं पहुंचे। प्रधानमंत्री की जगह कमान संभाली हुई थी इस बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने। केंद्रीय गृृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान जगह—जगह पर्चे बंटवाए थे। जिसमें कहा था कि वोट ईवीएम पर डालोगे करंट शाहीन बाग पर लगेगा। आपको ऐसे वोट करना है। इस बार भी पहले चरण के चुनाव के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कैरान पहुंचे और वहां पर उन्होंने काश्मीर से लेकर सब कुछ कह डाला। इससे हालात बनने के बाद बिगड़ते चले गए। मुसलमानों ने जो थोड़ा बहुत भाजपा को वोट करने का मन बनाया था। केंद्रीय गृहमंत्री की इस बयानबाजी से वह सब छिटक गया। नतीजा मुसलमानों ने गोलबंद कर ली। इसका परिणाम तो आने वाली 10 मार्च को दिखाई देगा। लेकिन पहले चरण के मतदान का सर्वे भाजपा ने किसी तीसरी कंपनी से कराया उसने भाजपा दिग्गजों के पसीने छुटा दिए है। पहले चरण के मतदान में शुरू से लेकर अंत तक जो भाजपा दिग्गज छाया रहा वह थे अमित शाह। पूरे पश्चिमी उप्र की कमान थी अमित शाह के हाथ में, हर मंच पर अमित शाह,हर घोषणा पत्र में अमित शाह,लेकिन अब वे गायब है। सहारनपुर में प्रधानमंत्री की रैली,मुख्यमंत्री की लाइव हो रही थी। लेकिन अमित शाह गायब हो गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related