UP Education: प्राइमरी और बेसिक स्कूलों में आज हो गयी छुट्टी, अब 16 जून से खुलेंगे स्कूल

एजुकेशनUP Education: प्राइमरी और बेसिक स्कूलों में आज हो गयी छुट्टी, अब...

Date:

UP में शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुये आज से छुट्टियों का ऐलान कर दिया है, बता दें कि प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय अब आगामी 16 जून को खुलेंगे, जिसके बाबत आज आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं यूपी के प्राथमिक विद्यालयों में छुट्टियां 27 दिन की हैं, जहाँ नये शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार इन स्कूलों में 16 जून से पठन-पाठन प्रारंभ होगा।

इसके साथ ही इस साल अवकाश की सारणी भी बदल दी गयी है, जहाँ 21 मई से 30 जून तक मिलने वाला अवकाश अब 20 मई से 15 जून तक रहेगा। इसके साथ अब यूपी के प्राथमिक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश भी किया जा रहा है, जो कि हर वर्ष 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक दिया जाता है।

वहीं इसके बाबत जानकारी देते हुये बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि विद्यालयों में नये शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार गुरुवार तक पढ़ाई कराई जायेगी, इसके बाद शुक्रवार से गर्मी की छुट्टियां की जायेगी, जोकि 15 जून तक रहेंगी। वहीं 16 जून को स्कूलों को खोला जायेगा और तेजी से पढ़ाई कराई जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...