व्यापार:- पोस्ट ऑफिस में अपना धन इंवेसमेन्ट करने वाले निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब पोस्ट ऑफिस के ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर कर पाएंगे। अर्थात अब पोस्ट ऑफिस से पैसा ट्रांसफर करना बेहद आसान होगा। क्योंकि पोस्ट ऑफिस के ग्राहको के लिए जहां NEFT की सुविधा 18 मई से शुरू की गई है वही RTGS की सुविधा 31 मई 2022 से शुरू की जाएगी।
पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस में अभी NEFT की सुविधा शुरू हो गई है। RTGS की सुविधा को लेकर अभी टेस्ट हो रहे हैं। उम्मीद है कि यह सुविधा भी 31 मई 2022 शुरू की जाएगी। अगर हम NEFT की बात करें तो यह आरटीजीएस फंड ट्रांसफर करने की बेस्ट विधि है जिसके जरिए एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। वही अगर हम RTGS की बात करें तो इसका पूरा नाम Real Time Gross Settlement है जो कि मनीट्रांसफ़र के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आप NEFT से मनीट्रांसफ़र करते हैं तो आपको 10 हजार रुपये तक के लिए – 2.50 रुपये जीएसटी , 10 हजार से एक लाख रुपये तक – 5 रुपये जीएसटी , 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक – 15 रुपये जीएसटी , 2 लाख रुपये के ऊपर के ट्रांजैक्शन पर – 25 रुपये जीएसटी का शुल्क देना होगा।

