कोरोना कर्फ्यू से पूरी तरह मुक्त हुआ यूपी

उत्तर प्रदेशकोरोना कर्फ्यू से पूरी तरह मुक्त हुआ यूपी

Date:


कोरोना कर्फ्यू से पूरी तरह मुक्त हुआ यूपी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अब पूरी तरह काबू में आ चुकी है. प्रदेश के सभी जिले अब कोरोना कर्फ्यू से बाहर आ गए हैं. इससे पहले 72 जिले कोरोना कर्फ्यू से बाहर आ गए थे, लेकिन मंगलवार को जारी आंकड़ों में लखनऊ, मेरठ और गोरखपुर भी कोरोना कर्फ्यू से बाहर आ गए हैं. बाकी 72 जिलों की तरह इन 4 जिलों में भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

उत्तर प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया 1 जून से शुरू हुई थी. जिन जिलों में 600 से कम एक्टिव केस थे, उसे अनलॉक किया जा रहा था. पिछले हफ्ते तक प्रदेश के 72 जिलों को अनलॉक कर दिया था, लेकिन लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में 600 से अधिक एक्टिव केस थे. अब इन तीन जिलों में भी एक्टिव केस 600 से नीचे आ गए हैं.

उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अपने नीचले स्तर पर पहुंच गई है. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सिर्फ 797 नए केस मिले हैं. अब प्रदेश में कुल सक्रिय केस की संख्या 14000 है. सोमवार को 2.85 लाख टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी है. वहीं, रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है.

जिन जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है, वहां शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है. इसके अलावा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी है. लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ में भी यही नियम लागू रहेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related