बसपा को दस दलों के समर्थन पर सपा-बसपा ने साधा निशाना

उत्तराखंडबसपा को दस दलों के समर्थन पर सपा-बसपा ने साधा निशाना

Date:


बसपा को दस दलों के समर्थन पर सपा-बसपा ने साधा निशाना

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को 10 छोटे दलों ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा से मुलाकात कर इन दलों के अध्यक्षों ने यह ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद सपा और भाजपा बसपा सुप्रीमो मायावती को घेरते नजर आ रहे हैं। सपा नेता डॉ. आशुतोष वर्मा ने कहा कि अभी हाल ही में प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट में साफ हुआ था कि पिछले 90 दिनों में मायावती ने कोई पब्लिक अपीरियंस नहीं दी है। बसपा के टिकट वितरण को देखकर यही लग रहा है कि वह पूरी तरह से भाजपा को समर्थन दे रही है। यही वजह है कि बसपा के वोटर्स में काफी नाराजगी है। कार्यकर्ता साफ तौर पर कह रहे हैं कि जिस लड़ाई के लिए वह बसपा के साथ थे, मायावती उससे पीछे हटती नजर आ रही हैं।

Read also: बसपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 100 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए

बसपा नेता-कार्यकर्ता सपा में हो रहे शामिल

उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बसपा के वोटर इस समय समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर हमारी सरकार बनने में मदद करने जा रहे हैं। इसके साथ ही जिन छोटे दलों ने बसपा को समर्थन दिया है, उनसे ज्यादा कार्यकर्ता और नेता बसपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओपी सिंह ने कहा कि बसपा हो या कांग्रेस खोखले दावे कर सरकार नहीं बना सकते। उन्होंने दावा किया कि बसपा के वोटर काफी नाराज हैं और इस बार चुनाव में भाजपा को समर्थन देने जा रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने साफ किया कि कोरोना काल में अपने जिन कार्यकर्ताओं के लिए मायावती को आगे आना चाहिए था, उनकी मदद भाजपा ने की है। लोगों को फ्री राशन भाजपा सरकार ने दिया है। ओपी सिंह ने साफ किया कि भाजपा सरकार से लोगों को जो सुविधाएं मिली हैं, लोग उससे काफी प्रसन्न हैं और इस बार भाजपा की सरकार बनवाने जा रहे हैं।

Read also: भाजपा सरकार में सर्व समाज का विकास देखकर विपक्ष बौखलाया : केशव प्रसाद मौर्य

इन दलों ने दिया बसपा को समर्थन

बता दें बसपा को समर्थन देने वालों में इंडिया जनशक्ति पार्टी, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी हैं। इसके अलावा अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरूक जनता पार्टी और सर्वजन सेवा पार्टी है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने ट्वीट कर समर्थन देने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया था और लिखा था कि यह है बसपा का बढ़ता जनाधार।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related