11 बजे के बाद मतदाताओं ने दिखाया उत्साह जिले में मत प्रतिशत 30 के पार

विधानसभा चुनाव11 बजे के बाद मतदाताओं ने दिखाया उत्साह जिले में मत प्रतिशत...

Date:


11 बजे के बाद मतदाताओं ने दिखाया उत्साह जिले में मत प्रतिशत 30 के पार

मेरठ। UP assembly election Poll Voting LIVE – 11 बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी रही उसके बाद के दो घंटे में यानी 1 बजे तक मतदान प्रतिशत मेरठ जिले में 30 के पार पहुंचकर 34 प्रतिशत तक हो गया। शुरूआत के दो घंटे में यानी 7 से 9 बजे के बीच मतदान 9 प्रतिशत था। उसके बाद 11 बजे तक मत प्रतिशत 17 प्रतिशत तक ही पहुंंच पाया था। लेकिन 11 से एक बजे के बीच मतप्रतिशत ने जोरदार रफ्तार पकड़ी और जिले की सभी सातों विधानसभाओं को मिलाकर मतदान 34 प्रतिशत हो गया। यानी 11 से 1 बजे के बीच इन्हीें दो घंटों में ही 17 प्रतिशत मतदान बढ़ गया। बता दे कि पहले चरण के मतदान के लिए आज पश्चिमी उप के 11 जिलों की 68 सीटों पर मतदान हो रहा है। मेरठ की सभी सातों विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुय हो गया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के चाक—चौबंद इंजताम किए गए हैं। मेरठ के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारी पुलिस और सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। आज मेरठ में सात,गाजियाबाद में पांच,नोएडा में तीन,बुलंदशहर में सात और हापुड की दो विधानसभाओं के बागपत की 3 सीटों पर मतदान हो रहा है। बात अन्य जिलों की करें तो शामली में 32.38 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 35.56 प्रतिशत, मेरठ में 34 प्रतिशत और बागपत में 33.40 प्रतिशत औसत मतदान हुआ है।

11 बजे के बाद मतदाताओं ने दिखाया उत्साह जिले में मत प्रतिशत 30 के पार
Image Credit Munish Kumar

Read also: पहले चरण का चुनाव : आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी नहीं करेंगे मतदान

मेरठ में दोपहर एक बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें से मेरठ दक्षिण विधानसभा में सर्वाधिक मतदान 37 प्रतिशत हुआ है। इसके बाद शहरी सीट पर मतदान हुआ है। अभी तक सबसे कम मतदान सिवालखास में 27 प्रतिशत हुआ है।

मेरठ दक्षिण – 37%
मेरठ शहर – 35%
हस्तिनापुर – 35%
मेरठ कैंट – 34%
सरधना – 33%
किठौर – 33 %
सिवालखास – 29%

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related