अमनमणि त्रिपाठी के विरोध में उतरीं सास व साली, बसपा कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन

विधानसभा चुनावअमनमणि त्रिपाठी के विरोध में उतरीं सास व साली, बसपा कार्यालय पर...

Date:


अमनमणि त्रिपाठी के विरोध में उतरीं सास व साली, बसपा कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन

लखनऊ। Amanmani Tripathi Bsp Candidate- यूपी के महाराजगंज की नौतनवा विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ उनकी सास और साली ने मोर्चा खोल दिया है। सास और साली ने भोजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती से अपील करते हुए कहा है कि अमनमणि एक हत्यारा है और उसे टिकट न दिया जाए। सास ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के मुखिया ने ऐलान किया था कि किसी भी अपराधी को टिकट नहीं दिया जाएगा लेकिन अमनमणि त्रिपाठी को उन्होंने टिकट देकर अपने बयान की पोल खोल दी है। बसपा कार्यालय के सामने करीब 3 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: मेरठ कैंट विधानसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ सुलग रही बगावत,सपा भी नहीं पचा रहे उम्मीदवार

सास ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी भी एक महिला हैं और उनके अंदर भी ममता होगी। उन्हें एक एक मा के दर्द को समझना चाहिए। सास ने कहा कि अमनमणि त्रिपाठी ने उनकी बेटी सारा की हत्या की है जिसके मामले में वह विरुद्ध भी है और जेल भी गया था। इस पूरे मामले को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को उसका टिकट काट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मायावती ने उनसे मुलाकात नहीं की है साथ ही सतीश मिश्रा भी नहीं मिले हैं लेकिन वह मीडिया के माध्यम से अपनी बात को उन तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा के महासचिव मेवालाल Gautam से काफी पहले बात की थी जब बात सामने आई थी कि अमरमणि त्रिपाठी को बसपा टिकट दे सकती है। तब उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि किसी भी अपराधी को टिकट नहीं दिया जाएगा। लेकिन बहुजन समाज पार्टी अपने बयान से पलट गई है और एक अपराधी को फिर से टिकट देकर के यह साबित कर दिया है कि वह महिलाओं की विरोधी है।

Read also: मायावती बोलीं, सपा गुंडों की पार्टी तो कांग्रेस करती है नाटक, भाजपा ने बढ़ाई बेरोजगारी

उन्होंने कहा कि अमनमणि त्रिपाठी ने उनकी बेटी की हत्या की साजिश रची थी साथ ही वह कई बार पहले भी प्रयास कर चुका था। लेकिन उस जब वह अपने प्रयासों में सफल नहीं हुआ तो सारा को घुमाने ले जाने के बहाने देखा था कराया और उसने हत्या करा दी। उन्होंने अमनमणि त्रिपाठी पर आरोप लगाया कि वह जनता को डरा धमका कर रखता है और वोट लेकर जीत जाता है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार अमनमणि त्रिपाठी को हराएं और बता दें कि अपराधियों के लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...