UP Borad Result: इस दिन जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, यह है ताजा अपडेट

एजुकेशनUP Borad Result: इस दिन जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का...

Date:

यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्रों को है, जहाँ वह बेसब्री से रिजल्ट आने का इंतजार कर रहें हैं। वहीं अब यह खबर सामने निकल करके आ रही है कि जल्द ही UPMSP बोर्ड रिजल्ट को जारी कर सकता है, वहीं बोर्ड द्वारा इसके लिये कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। वहीं सूत्रों के अनुसार यूपी बोर्ड का रिजल्ट जून के दूसरे सप्ताह के दौरान घोषित किया जा सकता है, वहीं इस माह रिजल्ट के आने की कोई संभावना नहीं है।

दूसरी तरफ बोर्ड ने जानकारी देते हुये बताया है कि इससे जुड़ा हर अपडेट upmsp.edu.in पर दिया जायेगा, जिसको लेकर छात्र इस वेबसाइट पर आये अपडेट देखते रहें, इसके साथ ही इसमें विजिट करने से उन्हें नवीनतम जानकारियां मिलती रहेंगी। वहीं आगे बतलाते हुये उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि और समय पर UPMSP की साइट पर रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र यहाँ नतीजे और प्राप्तांक देख सकेंगे।

दूसरी तरफ रिजल्ट के लिंक को  results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर एक्टिव किया जायेगा, जहाँ इस लिंक के माध्यम से छात्र अपना UPMSP रिजल्ट 2022 चेक कर पायेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related