पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आयी थी और भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तब उन्होंने एक वादा किया था कि वह पंजाब से VIP कल्चर समाप्त कर देंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद ही कर दी थी मगर आज इस मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए 424 की सिक्योरिटी वापस लेने का आदेश पारित कर उन्होंने आम लोगों की वाहवाही लूटी।
Also read: पंजाब में कुछ भी बोया जा सकता है, नफरत के बीज नहीं: मान
पंजाब के मुख्यमंत्री ने यह क़दम प्रदेश के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए उठाया है क्योंकि पंजाब में कानून व्यवस्था को संभालने के लिए फ़ोर्स की कमी है, अब इन VIPs की सुरक्षा से हटने वाली फ़ोर्स का दूसरी जगहों पर सदुपयोग किया जायेगा। मान सरकार ने जिन लोगों की सुरक्षा हटाई है उनमें सिर्फ नेता ही नहीं, पूर्व अधिकारी और धार्मिक गुरु भी शामिल हैं। तत्काल प्रभाव से हटाए गए सुरक्षा कर्मियों को 24 घंटे में अपनी बटालियन को रिपोर्ट करने को कहा गया है।

