- सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी सहमति
- बचा हुआ 70 परसेंट कोर्स तीन पार्ट में पढ़ाया जाएगा
कोविड-19 का कहर बढ़ता ही जा रहा है. एजुकेशन की फील्ड में इसे लेकर काफी बदलाव आया है. स्कूल और कॉलेज बंद चल रहे हैं.बच्चों की क्लासेस ऑनलाइन हो रही हैं. सीबीएसई पहले ही कोर्स में 30 परसेंट की कटौती कर चुका है. अब यूपी बोर्ड ने भी सिलेबस कम करने की तैयारी शुरू कर दी है.सूत्रों के मुताबिक, 30 परसेंट सिलेबस कम करने की योगी सरकार ने सहमति दे दी है.दरअसल शासन ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने का आदेश दिया है लेकिन प्रदेश में ऐसे कई छात्र हैं, जिनके पास ऑनलाइन क्लासेज के लिए संसाधन नहीं हैं, इसे देखते हुए पाठ्यक्रम कम करने का फैसला लिया गया है.जल्द ही शैक्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा. इसके तहत 30 फीसदी कोर्स कम किया जाएगा और बचा हुआ 70 फीसदी पाठ्यक्रम 3 भाग में पढ़ाया जाएगा.
पहला भाग: कक्षावार, विषयवार और अध्यायवार वीडियो बनाकर ऑनलाइन पढ़ाया जाए
दूसरा भाग:जिसे छात्र छात्राएं खुद पढ़ सकें
तीसरा भाग: प्रोजेक्ट पर आधारित होगा

