इस शर्त के साथ कुलभूषण जाधव को मिला दूसरा कॉन्सुलर एक्सेस

इंटरनेशनलइस शर्त के साथ कुलभूषण जाधव को मिला दूसरा कॉन्सुलर एक्सेस

Date:


इस शर्त के साथ कुलभूषण जाधव को मिला दूसरा कॉन्सुलर एक्सेस

नई दिल्ली: जासूसी के आरोप में पाकिस्तान के जेल में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने दूसरी बार राजनयिक पहुंच की मंजूरी दी है। शर्त में कहा गया है कि भारतीय अधिकारी से मुलाकात के दौरान जाधव और अधिकारी को अंग्रेजी में बात करनी होगी और इस दौरान पाकिस्तानी अधिकारी भी वहां मौजूद रहेंगे।

क्या कहा था भारत ने
इससे पहले भारत ने कहा था कि पाकिस्तान बिना किसी शर्त के जेल में बंद भारतीय नागरिक और पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव से बातचीत करने का मौका दे। भारत का कहना है कि इस मामले में वह कानूनी विकल्पों की लगातार तलाश कर रहा है। बुधवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि अपील और समीक्षा याचिका को जाधव या उनके कानूनी प्रतिनिधि या इस्‍लामाबाद में भारत के काउंसलर अधिकारी दायर कर सकते हैं।

पाकिस्तान ने कहा था यह
इससे पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि सैन्य अदालत से मौत की सजा पाए जाने के बाद जाधव ने पुनर्विचार याचिका दायर करने से इनकार कर दिया था। हालांकि भारत के तल्ख रवैये के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जाधव की मौत की सजा के खिलाफ अपील करने की अनुमति दे दी थी।

कुलभूषण पर है जासूसी का आरोप
पाकिस्तानी अधिकारियों ने कुलभूषण जाधव को भारत की खुफिया एजेंसी RAW के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पाकिस्तानी आर्मी ने जाधव को पाकिस्तान-ईरान बॉर्डर के नजदीक सरवान में पकड़े जाने का ऐलान किया था। लेकिन इस मसले पर भारत ने सवाल खड़े किए थे। दरअसल, ब्लूच नेता सरफराज बुगती ने बयान दिया था कि जाधव को ब्लूचिस्तान के चमन प्रांत से गिरफ्तार किया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...