UP Assembly Election Result: वाराणसी में पकड़ी ईवीएम को लेकर अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगाए ये आरोप

विधानसभा चुनावUP Assembly Election Result: वाराणसी में पकड़ी ईवीएम को लेकर अखिलेश ने...

Date:


UP Assembly Election Result: वाराणसी में पकड़ी ईवीएम को लेकर अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगाए ये आरोप

लखनऊ। विधानसभा चुनाव का परिणाम (UP Assembly Election Result) 10 मार्च को आएगा। अब इनमें समय नहीं बचा है। मतगणना की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। एक तरफ सत्ताधारी भाजपा वापस आने की उम्मीद कर रही है। तो वहीँ दूसरी ओर विपक्षी अपने-अपने गणित फिट कर सत्ता परिवर्तन का दावा कर रही हैं। लेकिन इस बीच गत 7 मार्च की शाम को आए एग्जिट पोल के नतीजे से भाजपा उत्साहित है। वहीं सपा और अन्य दल इसको भाजपा की साजिश बता रहे हैं। हालाँकि एग्जिट पोल का इतिहास ऐसा रहा है कि इन पर विश्वास का मतलब नहीं है। एग्जिट पोल ने विपक्षी दलों केा सतर्क कर दिया है।

Read also: UP Election Result 2022: विपक्ष करेगा मतों की रक्षा, चुनाव आयोग की अग्निपरीक्षा

इस बीच वाराणसी में ट्रक में भरी ईवीएम पकड़े जाने के आरोप लगाए जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Chief Minister Akhilesh Yadav) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वाराणसी में ट्रक में ईवीएम ले जाई जा रहीं थीं। एक ट्रक पकड़ा गया जबकि दो ट्रक भाग गए। अखिलेश ने कहा कि अगर सरकार वोट की चोरी नहीं कर रही तो सरकार बताए कि वो दो ट्रक कहाँ गए? उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) पर आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये बिना इतनी ईवीएम कहाँ ले जाई जा रही हैं। अखिलेश ने कहा कि ईवीएम को लेकय ये नियम है कि अगर वो स्ट्रोंग रूम में रखी हो तो बिना प्रत्याशी को सूचित किये ईवीएम कहीं नहीं लेकर जा सकते हैं। इसके लिए प्रत्याशियों को बताना जरूरी है। इसी के साथ ही निर्वाचन आयोग को भी इसकी जानकारी देनी जरूरी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...