यूपी: लखीमपुर खीरी में एक और मासूम की रेप के बाद हत्या

उत्तर प्रदेशयूपी: लखीमपुर खीरी में एक और मासूम की रेप के बाद हत्या

Date:


यूपी: लखीमपुर खीरी में एक और मासूम की रेप के बाद हत्या

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन साल की बच्ची का शव गुरुवार को गन्ने के खेत मिला. पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. लखीमपुर खीरी जिले में 20 दिन में यह रेप की तीसरी वारदात है.

पुरानी दुश्मनी का मामला
बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में गांव में रहने वाले लेखराम पर आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि पुरानी दुश्मनी में उनकी बेटी को किडनैप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. बच्ची बुधवार से गायब थी. गांव के पास ही उसका शव मिला. सिर पर चोंट के निशान पाए गए थे.

यौन उत्पीड़न की पुष्टि
पुलिस ने गुरुवार को इसे हत्या की घटना बताया था. पुलिस ने कहा कि ऑटोप्सी में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं.

20 दिन में तीसरी घटना
इससे पहले स्कॉलरशीप का फॉर्म भरने निकली 17 साल की लड़की की लाश गांव के बाहर मिली थी. कथित तौर पर उसका रेप और हत्या की गई थी. उसका विकृत शव गांव से करीब 200 मीटर दूर एक सूखे तालाब के पास मिला था. इसके अलावा एक 13 साल की बच्ची से रेप और हत्या की घटना सामने आई थी. पुलिस ने कहा था कि लड़की दोपहर को खेत गई और जब वह नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तालाश शुरू की. गन्ने के एक खेत में उसका शव मिला था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...