युवाओं की समस्या का समाधान दे सरकार, राहुल गांधी फिर उठाया रोज़गार का मसला

फीचर्डयुवाओं की समस्या का समाधान दे सरकार, राहुल गांधी फिर उठाया रोज़गार...

Date:


युवाओं की समस्या का समाधान दे सरकार, राहुल गांधी फिर उठाया रोज़गार का मसला

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर रोजगार का मसला उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की समस्या का समाधान दे।

क्या किया ट्वीट
राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी सरकार रोजगार, बहाली, परीक्षा के परिणाम दो, देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो। इससे पहले राहुल ने जीडीपी का मसला उठाते हुए मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की थी।

‘कैश-मुक्त’ भारत पर कर चुके हैं कटाक्ष
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी जी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल ‘मजदूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है। जो पासा 8 नवंबर 2016 को फेंका गया था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त 2020 को सामने आया। जीडीपी में गिरावट के अलावा नोटबंदी ने देश की असंगठित अर्थव्यवस्था को कैसे तोड़ा ये जानने के लिए मेरा वीडियो देखिए।

सुरजेवाला ने भी उठाया मुद्दा
वहीं, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा, ‘नौकरीपेशा व मध्यमवर्ग पर रोज पड़ती मार, ये 40 करोड़ लोग बदहाली के शिकार! ईएमआई भुगतान का समय 31 अगस्त, 2020 से आगे न बढ़ा तथा लॉकडाउन के दौरान ईएमआई पर ब्याज वसूलने का निर्णय मोदी सरकार ने 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में कहा। सारी उम्मीदें टूट गईं, यह जले पर घाव नहीं तो क्या है?’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...