UP की 65 फीसदी आबादी बिजली संकट का कर रही सामना, शेड्यूल के अनुसार भी नहीं मिल रही बिजली

उत्तर प्रदेशUP की 65 फीसदी आबादी बिजली संकट का कर रही सामना, शेड्यूल...

Date:

लखनऊ। गरमी के साथ ही बिजली की कटौती भी लगातार बढ़ती जा रही है। सबसे बुरी स्थिति ग्रामीण इलाकों की है। जहां पर बेतहाशा कटौती से लोग बेहाल हैं। गांवों में जहां 04 घंटे तो वहीं तहसील में ढाई घंटे तक बिजली काटी जा रही है। यह आंकड़ा कुछ दिन पहले ही जारी शेड्यूल में निकलकर सामने आया है। यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो करोड़ बिजली के उपभोक्ताओं की संख्या है। अगर कुल आबादी की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 65 फीसदी हो जाता है। ऐसे में देखा जाए दो करोड़ यानी करीब 65 फीसदी आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। 

Also Read :  Sukanya Samriddhi Yojana में हुए बड़े परिवर्तन को अभी जान ले तो मिलेगा लाभ

पावर कारपोरेशन के अनुसार करीब 18 घंटे बिजली आनी चाहिए। जबकि सच्चाई यह है कि 13.45 घंटे ही बिजली सप्लाई हो रही है। इसके अलावा नगर पंचायत में 21:30 घंटे की जगह सिर्फ 18:47 घंटे के लिए सप्लाई मिल रही है। तहसील में भी करीब ढाई घंटे की कटौती है। मौजूदा समय तहसील में  21.30 की अपेक्षा 18.53 घंटे ही बिजली आ रही है। 

उत्पादन कम, प्रयोग ज्यादा

विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के कई उत्पादन निगम के प्लांट अपनी पूरी क्षमता से नहीं चल रहे हैं। यही कारण है कि यह बड़ी परेशानी आ रही है। डिमांड और सप्लाई का समीकरण ऐसा गड़बड़ाया है कि रोस्टिंग करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि कागजों पर जो सप्लाई मिल रही है, उससे भी ज्यादा समय के लिए कटौती हो रही है। 

Also Read : UP News : लखनऊ में दीपावली तक लोगों के आशियाने का सपना हो सकता है पूरा, जानिये क्या है प्लानिंग

शहर भी अछूते नहीं

शहर में कागजों पर 24 घंटे के लिए बिजली सप्लाई है, लेकिन यहां पर भी फाल्ट और मरम्मत के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है। जबकि नियमानुसार मार्च से पहले सभी तरह से मरम्मत काम पूरा कर लेना चाहिए था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। लखनऊ में शुक्रवार को फीडर पर काम होने की वजह से कपूरथला और चन्द्रलोक कॉलोनी के करीब 3 हजार घरों को करीब पांच घंटे तक बिजली बाधित रही । उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद का कहना है कि यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related