Unnao Dalit Women Murder: दलित किशोरी की हत्या मामले में पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता का आश्रम किया सील

उत्तर प्रदेशUnnao Dalit Women Murder: दलित किशोरी की हत्या मामले में पूर्व राज्य...

Date:


Unnao Dalit Women Murder: दलित किशोरी की हत्या मामले में पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता का आश्रम किया सील

उन्नाव। पूर्व राज्य मंत्री व सपा नेता का आश्रम पुलिस ने सील कर दिया। सील करने की कार्रवाई के दौरान आरोपी की तरफ से कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था। इस मौके पर पीड़ित परिवार लगातार आश्रम के ऊपर हमलावर था। उनका कहना था कि बगल के कमरे में क्या हो रहा है यह आपको पता होना चाहिए। जबकि आश्रम के केयरटेकर का कहना था कि उन्हें इस संबंध में कुछ भी नहीं मालूम है। क्षेत्राधिकारी नगर ने कहा कि दलित किशोरी की हत्या(Unnao Dalit Women Murder) मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के आश्रम को सील कर दिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Read also: यूपी में नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 गिरफ्तार

पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेता स्वर्गीय फतेह बहादुर सिंह के पुत्र राजोल सिंह पर दलित किशोरी के अपहरण और हत्या का आरोप है। किशोरी का शव लगभग 63 दिनों केे बाद सपा नेता केे आश्रम के बगल खाली प्लाट से बरामद किया गया था। दलित किशोरी के अपहरण के बाद हत्या होने से स्थानीय लोगों के साथ परिजनों मेंं आक्रोश व्याप्त था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की कार के आगेेे कूदकर आत्महत्या कपिल याद करने के बाद उपरोक्त मामला हाईलाइट हुआ था। सीओ सिटी कृपाशंकर ने कहा आश्रम सील कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related