संयुक्त राष्ट्र को वर्ष 2021 के बजट के लिए तीन अरब डॉलर की आवश्यकता

इंटरनेशनलसंयुक्त राष्ट्र को वर्ष 2021 के बजट के लिए तीन अरब डॉलर...

Date:


संयुक्त राष्ट्र को वर्ष 2021 के बजट के लिए तीन अरब डॉलर की आवश्यकता

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को वर्ष 2021 के बजट के लिए तीन अरब डॉलर की आवश्यकता पड़ेगी।

2.8 प्रतिशत की कमी
श्री गुटेरेस ने 2021 के लिए प्रस्तावित बजट कार्यक्रम में पांचवीं समिति की बैठक में कहा, “हमें अपनी योजनाओं को पूरी तरह से लागू करने के लिए कुल तीन अरब डॉलर की आवश्यकता होगी। इसमें अतिरिक्त पहल करने और अनिवार्य गतिविधियों के बावजूद वर्ष 2020 की तुलना में 2.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।”

बजट संकट से जूझ रही है विश्व संस्था
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पिछले अक्टूबर में घोषणा की कि कई सदस्य देशों का वार्षिक भुगतान करने में विफल होने के कारण संगठन को गंभीर बजट संकट से जूझना पड़ रहा है। इस घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र ने खर्च कटौती करने के मद्देनजर कर्मचारियों की यात्रा को प्रतिबंधित करना, एयर कंडीशनिंग सेवाओं को सीमित करने जैसे कई उपाय किए। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अप्रैल में कहा था कि संगठन को कोविड-19 महामारी के कारण संकट झेलना पड़ रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...