Uttarakhand को शरणगाह ना समझे, जल्द लागू होगा सामान नागरिक संहिता कानून : मुख्यमंत्री धामी

न्यूज़Uttarakhand को शरणगाह ना समझे, जल्द लागू होगा सामान नागरिक संहिता कानून...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड को शरणगाह ना समझें, यहां की शांति को भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ये देवो की भूमि है। कोई शरणस्थली नहीं जो कि यहां पर शरण के लिए चला आएगा। ये बाते प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देखने में आ रहा है कि बाहरी तत्व यहां पर आकर कई प्रकार की गतिविधियों में लिप्त होकर आपराधिक कार्य कर रहे हैं।

Read also:  24 अप्रैल की बैठक पर लगी ​निगाहें, मंत्री पद के दर्ज के बराबर मिलेगी पदों की सौगात

ऐसे असामाजिक तत्वों का पता लगाने केा ही सत्यापन अभियान चलाया गया है। यह सत्यापन कार्य गत गुरुवार से शुरू हो चुका है। पहले दिन 2732 लोगों ने सत्यापन करवाया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल्द ही राज्य में सभी नागरिकों के लिए सामान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि उत्तराखंड देवभूमि है और शांत प्रदेश है। यह प्रदेश  धार्मिक,आध्यात्मिक,सामरिक,भौगोलिक के अलावा सांस्कृतिक दृष्टि से काफी विशिष्ठ है। यह विशिष्टता और शांति बनी रही यही भाजपा सरकार का प्रयास है। सीएम धामी ने कहा कि कोई उत्तराखंड को शरणगाह के रूप में न समझे। यह देवभूमि शरणास्थली नहीं है और न अपराधियों के आराम करने  की जगह है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...