Uttarakhand News: 24 अप्रैल की बैठक पर लगी ​निगाहें, मंत्री पद के दर्ज के बराबर मिलेगी पदों की सौगात

न्यूज़Uttarakhand News: 24 अप्रैल की बैठक पर लगी ​निगाहें, मंत्री पद के...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद अब संगठन के पदाधिकारियों को पुरस्कार के रूप में नई सौगात मिलने वाली है। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आगामी 24 अप्रैल केा भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष देहरादून आ रहे हैं। भाजपा संगठन की इस बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।

Read also: हो गया साफ चम्पावत से ही लड़ेंगे धामी, विधायक ने दिया इस्तीफा

बता दें कि जब से उत्तराखंड अलग हुआ है। उसके बाद से प्रदेश में पांच बार विस चुनाव हुए लेकिन इन चुनाव में हर बार मतदाता बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस को सरकार बनाने के मौके देते रहे। लेकिन यह पहली बार ऐसा हुआ है जबकि प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा को दूसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा 70 में से 57 सीटें जीती थी।

इस बार भी यानी 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस बार भाजपा ने 47 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया। मंत्रिमंडल गठन के बाद जिन विधायकों या पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दायित्व नहीं मिला। उनको जल्द ही प्रदेश में निगम अध्यक्ष, आयोग समितियों के अध्यक्ष नामित कर कैबिनेट या राज्यमंत्री का दर्जा दिया जाएगा। 

Read also: सीएम धामी इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, लेकिन चुनौती कम नही

इन्हें अन्य खर्चों के साथ निश्चित मानदेय दिया जाएगा। इन निगमों, समितियों व आयोगों में सदस्यों की नियुक्ति भी की जाएगी। सदस्यों को कई सुविधाएं व मानदेय दिए जाएंगे। सूत्रों की माने तो इस बार भाजपा अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इसके लिए लंबा इंतजार नहीं कराएगी। संभावना है कि 24 अप्रैल की बैठक में बहुत कुछ साफ हो जाएगा और इसके बारे में निर्णय भी ले लिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...