उत्तराखंड में कोरोना हुआ बेकाबू, मिले 791 पाॅजिटिव केस

उत्तराखंडउत्तराखंड में कोरोना हुआ बेकाबू, मिले 791 पाॅजिटिव केस

Date:


उत्तराखंड में कोरोना हुआ बेकाबू, मिले 791 पाॅजिटिव केस

मंगलवार को 7 कोरोना संक्रमितों की मौत
कुल कोरोना मरीजों की संख्या 103602

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चला है। मंगलवार को राज्य में 791 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं आज 7 कोरोना संक्रमितों ने जान गंवा दी। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 103602 और संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1736 हो गया है। वहीं कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राजधानी देहरादून में आज रिकार्ड 303 नए कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 185 और नैनीताल में 107 नये मरीज मिलने से प्रशासन की चिंताएं बढ़ गयीं हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के प्रसार को रोकने का हर प्रयास नाकाम साबित हो रहा है। सरकार और प्रशासन द्वारा लगायी गयी बंदिशें भी संक्रमण को रोक नहीं पा रही हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार आज देहरादून जिले में रिकार्ड 303 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कुंभ नगरी हरिद्वार में भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है और आज 185 नये कोरोना मरीज मिले है। इसके अलावा नैनीताल में 107, टिहरी में 75, पिथौरागढ़ में 45, यूएस नगर में 41, बागेश्वर में 11, उत्तरकाशी में 7, अल्मोड़ा में 6, रुद्रप्रयाग में 5, चमोली में 3, चम्पावत में 2, पौड़ी में 1 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

मंगलवार को दस नए कंटेनमेंट जोन बनाये जाने के राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या 24 हो गई है। सबसे अधिक 12 जोन देहरादून, आठ नैनीताल, तीन हरिद्वार और एक कंटेनमेंट जोन टिहरी गढ़वाल में बनाया गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.59 प्रतिशत और रिकवरी रेट 93 प्रतिशत हो गई है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related