Russia: वैगनर ग्रुप चीफ समझौते के बाद गए बेलारूस, रूस में अस्थिरता के हालात

UncategorizedRussia: वैगनर ग्रुप चीफ समझौते के बाद गए बेलारूस, रूस में अस्थिरता...

Date:

Russia: वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावत के बाद रूस में तख्तापटल और गृहयुद्ध की संभावना बढ़ी थी। दावा किया गया था कि वैगनर के लड़ाके रोस्तोव शहर में दाखिल हुए हैं। येवगेनी प्रिगोझिन ने रक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने रूसी सेना के मुख्यालय पर हमले का एलान किया था। शनिवार देर रात वैगनर ग्रुप चीफ और Russian government के बीच समझौता हो गया।

यूक्रेन में सैन्य अभियान पर असर नहीं

क्रेमलिन ने कहा कि विद्रोह का यूक्रेन के रूस सैन्य अभियान पर असर नहीं पड़ेगा। पेसकोव ने कहा कि इसका सवाल ही नहीं कि वैगनर विद्रोह कीव के खिलाफ रूस के अभियान को प्रभावित करे। क्रेमलिन ने कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन के साथ समझौता खूनखराबा से बचने के लिए किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बागी प्रिगोझिन के साथ सौदा करने को बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को धन्यवाद दिया।

रूस में तख्तापलट का खतरा खत्म

रूस में गृहयुद्ध, तख्तापलट का खतरा फिलहाल खत्म हुआ है। रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले पेशेवर सेना वैगनर ग्रुप प्रमुख येवगेनी वी. प्रिगोझिन ने लड़ाकों को वापस बुला लिया है। रूसी राष्ट्रपति के आफिस क्रेमलिन प्रवक्ता पेसकोव ने कहा कि निजी सैन्य कंपनी वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन विद्रोह खत्म करने के समझौते के तहत बेलारूस चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैगनर प्रमुख के खिलाफ आपराधिक मामला बंद करा जाएगा। क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा, वैगनर ग्रुप सदस्यों पर मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। उन्होंने कहा हमने हमेशा उनके साहसिक कार्यों का सम्मान किया है।

जेलेंस्की ने कहा पुतिन रूस में नहीं

यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा है कि पुतिन मॉस्को में नहीं हैं। जेलेंस्की ने पुतिन पर तंज करते हुए कहा कि जो कोई बुराई का रास्ता चुनता है वह खुद नष्ट होता है। जेलेंस्की ने कहा रूस ने अपनी कमजोरी और अपनी सरकार की मूर्खता को छुपाने में झूठ का इस्तेमाल किया। अब अराजकता है कि कोई झूठ इसे छिपा नहीं सकता है। रूस की कमजोरी सबके सामने आज है। रूस जितनी देर तक अपनी सेना और भाड़े के सैनिकों को यूक्रेन पर रखेगा, बाद में उसे अधिक अराजकता, दर्द और परेशानी होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related