PM Modi US Visit: पीएम मोदी फिर पहुंचे व्हाइट हाउस, मोदी-बाइडन बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

UncategorizedPM Modi US Visit: पीएम मोदी फिर पहुंचे व्हाइट हाउस, मोदी-बाइडन बीच...

Date:

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को व्हाइट हाऊस पहुंचे। व्हाइट हाउस में पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी डॉ. जिल बाइडेन ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए भारतीय और अमेरिकी हाई लेवल डेलिगेशन भी मौजूद था।

पीएम मोदी को व्हाइट हाउस पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, साथ ही साथ ही व्हाइट हाउस की बालकनी पर एक भारतीय छात्र द्वारा वायलिन बजाया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में वापस स्वागत है। मैंने हमेशा विश्वास किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच रिश्ता 21 वीं सदी के अहम संबंधों से एक है।

क्वाड ने वैश्विक भलाई के लिए इतिहास की दशा और दिशा को मोड़ा

बाइडेन ने कहा, भारत और अमेरिका स्वास्थ्य सेवा बढ़ाने, गरीबी उन्मूलन और जलवायु परिवर्तन पर ध्यान देने और यूक्रेन पर रूसी युद्ध के कारण दुनिया में उत्पन्न खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा से निपटने पर मिलकर काम कर रहे हैं। भारत के सहयोग से हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड को मजबूत किया है। दशकों बाद लोग जब पीछे मुड़कर देखेंगे तो कहेंगे कि क्वाड ने वैश्विक भलाई के लिए इतिहास की दशा और दिशा को मोड़ा है।

अमेरिका और भारत के प्रयासों से दुनिया पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा

क्वाड, जिसमें अमेरिका और अन्य देशों के साथ भारत भी शामिल है। भारत.प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित, खुला और समृद्ध बनाने के लिए मिलकर काम कर रहा है। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर किसी को अपना जीवन खुशी और सुरक्षित रूप से जीने की आजादी मिले। बाइडन ने कहा कि अमेरिका और भारत के प्रयासों से दुनिया पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और लोग उनके काम को लंबे समय तक याद रखेंगे।
व्हाइट हाऊस में बोलते इुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत के 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। इसके अलावा अमेरिका में रहने वाले 40 लाख लोगों का सम्मान है। पीएम बनने के बाद मैं कई बार व्हाइट हाउस आया हूं। यह पहली बार है जब व्हाइट हाउस के दरवाजे इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए खोले गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमरीका की यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा अमरीका की स्टेट विजिट है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय लोग अपने टैलेंट से अमेरिका में भारत की शान बढ़ा रहे हैं। आप संबंधों की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा आज व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत समारोह एक प्रकार से भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव है। भारत और अमरीका की दोस्ती पर पीएम मोदी ने कहा कि पोस्ट कोविड काल में विश्व एक नया आकार ले रहा है। इस कालखंड में भारत और अमरीका की दोस्ती पूरी दुनिया की ताकत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...