IND Vs IRE: निराशाजनक रहा उमरान का इंटरनेशनल डेब्यू

स्पोर्ट्सIND Vs IRE: निराशाजनक रहा उमरान का इंटरनेशनल डेब्यू

Date:

ऑयरलैंड के खिलाफ कल अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले रफ़्तार की नयी सनसनी उमरान मलिक के लिए उनका डेब्यू निराशाजनक ही कहा जाएगा। हालाँकि अपने पहले इंटरनेशनल मैच में, वो भी विदेश में खेलने वाले हर खिलाड़ी पर एक दबाव होता है, मैच से पहले उसने एक ड्रीम शुरुआत का सपना देखा होता है लेकिन सुबह जब मैदान पर आता है उसके साथ एक नेचुरल प्रेशर भी होता है. वैसे उमरान को एक ही ओवर मिला और उसमें उन्होंने 14 रन दिए. टी 20 क्रिकेट में 14 रन एक ओवर में पड़ना एक आम है मैच चूँकि वर्षा के कारण मैच सिर्फ 12 ओवर का था, इसलिए हार्दिक ने ज़्यादा रिस्क नहीं लिया और उन्हें दूसरा ओवर नहीं दिया। 

Read also: अमेरिकी ड्रैगन अंतरिक्ष यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के साथ डॉक किया गया

यहाँ पर एक कप्तान का अहम् रोल होता है, हार्दिक को शायद उमरान से ज़्यादा आवेश पर या खुद पर विश्वास था. हो सकता है हार्दिक की जगह कोई और कप्तान होता तो वो एक नए गेंदबाज़ का हौसला बढ़ाने के लिए उसे एक ओवर और देता। ऐसा नहीं कि उमरान मलिक की गेंदों पर ही रन बने, हार्दिक ने अपने दो ओवर में 26 रन दिए, आवेश खान ने दो ओवर में 22 रन दिए. अक्षर पटेल ने एक ओवर में 12 रन दे डाले। तो उमरान के एक ओवर में 14 रन बनना कोई बड़ी बात नहीं है. अगर उमरान को एक ओवर और ट्राई किया जाता तो कोई हर्ज की बात नहीं थी, हो सकता है अगले ओवर में भी ज़्यादा रन पड़ जाते और हो सकता है न भी पड़ते लेकिन उमरान का आत्मविश्वास ज़रूर बढ़ता।

Read also: नई पाक सरकार सभी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाएगी कश्मीर का मुद्दा

मैच की बात करें तो वर्षा से बाधित इस मैच को भारत ने बड़ी आसानी से सात विकेट से जीत लिया। टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने पहले फील्डिंग का फैसला किया। आयरलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 108 रन बनाये. टीम के लिए  हैरी टेक्टर ने 33 गेंदों में तीन छक्कों और 6 चौकों की मदद से 64 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत के लिए भुवनेशवर और यजुवेंद्र ने किफायती गेंदबाज़ी की. दीपक हुड्डा आज एक नए रोल में नज़र आये, उन्हें प्रारंभिक बल्लेबाज़ के तौर पर उतारा गया और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं किया। हुड्डा ने 29 गेंदों पर 47 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। ईशान किशन ने 11 गेंदों में 26 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 24 रन ठोंककर आसानी से 9.2 ओवरों में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। सीरीज़ का दूसरा और अंतिम मैच 28 जून को खेला जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related