उमर अकमल को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, PCB के पूर्व अध्यक्ष का खुलासा

स्पोर्ट्सउमर अकमल को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, PCB के पूर्व अध्यक्ष...

Date:


उमर अकमल को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, PCB के पूर्व अध्यक्ष का खुलासा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने खुलासा किया है कि प्रतिबंधित बल्लेबाज उमर अकमल को मिर्गी के दौरे पड़ते हैं, जिसके लिए उसने उपचार लेने से इनकार कर दिया था। उमर पर हाल में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले भ्रष्ट संपर्कों की सूचना नहीं देने के कारण तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था। सेठी 2013 से 2018 तक पीसीबी के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि जब वह बोर्ड के अध्यक्ष बने तो उन्होंने जिस पहली समस्या का सामना किया वह उमर से जुड़ी थी।

नजम सेठी ने एक टीवी चैनल से कहा, ”हमारे पास चिकित्सा रिपोर्ट थी जिसमें पुष्टि की गई थी, उसे मिर्गी के दौरे पड़ते हैं और हमने उसे वेस्टइंडीज से वापस बुला दिया। जब मैं उससे मिला तो मैंने उससे कहा कि यह गंभीर समस्या है और उसे विश्राम लेकर उचित उपचार कराने की जरूरत है। लेकिन वह यह मानने के लिए तैयार ही नहीं था।”

उन्होंने कहा, ”जो भी हो मैंने उसे दो महीने तक खेलने से रोक दिया, लेकिन बाद में हमने चिकित्सा रिपोर्ट चयनकर्ताओं के पास भेज दी। हमने उन पर फैसला छोड़ दिया, क्योंकि मुझे उनके काम में हस्तक्षेप करना पसंद नहीं था।” मिर्गी केंद्रीय तंत्रिता तंत्र (न्यूरोलॉजिकल) से जुड़ी बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की गतिविधियां असामान्य हो जाती है। नजम सेठी ने इसके साथ ही कहा कि उमर बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर है, लेकिन वह खुद को टीम से बड़ा समझता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...