कींव। यूक्रेनी महिलाएं रूस सेना से जूझ रहे यूक्रेनी सैनिकों में जोश भरने के लिए उन्हें रोज सेक्सी फोटो और वीडियो भेज रही हैं। कहते हैं कि प्रेम और युद्ध में सबकुछ जायज होता है। कुछ ऐसा ही इस समय रूस और यूक्रेन युद्ध में चल रहा है। दोनों देशों के बीच 24 फरवरी 2022 को युद्ध की शुरूआत हुई थी। रूस- यूक्रेन के बीच युद्ध को आज 8 अगस्त को 168 दिन हो गए। युद्ध कितने दिन और चलेगा इसको अभी कोई नहीं जानता है। युद्ध के लंबा चलने से दोनों देशों की सेनाएं अब हताश होने लगी हैं। इस बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
यूक्रेनी महिलाएं और युवतियां अब अपने सैनिकों में जोश पैदा करने के लिए उनको प्रतिदिन अपनी सेक्सी तस्वीरें भेज रही हैं। उनका कहना है कि इससे उनके सैनिकों में पागल व्लादिमीर पुतिन की भीड़ से जीतने की इससे प्रेरणा मिल रही है। मनोवैज्ञानिक अन्ना रायमारेंको ने महिलाओं के लिए यूक्रेन के सैनिकों का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया साइट और टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया है। जिसमें उन्होंने बताया कि चैनल के 4000 से अधिक सबस्क्राइबर्स हैं। चैनल के माध्यम से प्रतिदिन करीब 100 कामुक तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। कीव निवासी एक महिला ने कहा कि उनका यह प्रयास एक ऐसे राष्ट्र में कामुकता और प्रेम वापस ला रहा है, जो छह महीने पहले पुतिन के आक्रमण के बाद से दोनों के लिए भूखे हो रहे हैं।
अन्ना ने कहा कि मेरे एक सैनिक मित्र ने मजाक किया कि लड़कियां अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर सैनिकों का समर्थन क्यों नहीं करतीं हैं। यह वास्तव में यूक्रेन के सैनिकों को प्रोत्साहित करेगा। अन्ना ने कहा कि उसने रिप्लाई किया वाह! यह एक अच्छा आइडिया है। इसके बाद अन्ना ने महिलाओं के लिए यूक्रेनी सैनिकों का समर्थन करने को टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया है। इसके बाद उन्होंने सैनिकों के लिए किटेन्स उपनाम दिया है। चैनल पर सभी प्रकार की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। लेकिन पोर्नोग्राफी को प्रमोट नहीं किया जा रहा है। अन्ना के साथ उनकी दोस्त डारिया पावलोव्स्का जुड़ी हैं। टिम नाम के सैनिक ने दावा किया कि उसे तस्वीरें देखने में मज़ा आता है। उन्होंने कहा कि जब वो इस चैनल को खोलता है तो ऐसे लगता है कि वो घर जाने का सपना देख रहा है और वहां कोई मेरा इंतजार कर रहा है।

