मेरठ। महानगर के शास्त्री नगर में दोहरे हत्याकांड की दिल दहलाने वाली घटना सामने आने से सनसनी फैल गई है। रविवार देर रात लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने चाकू से नानी और धेवती की हत्या कर दी। आज सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो पूरे मामले की जानकारी हुई। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी मेरठ और एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बताया जाता है कि हमलावरों ने पीछे के दरवाजे से घुसकर हत्याकांड को अंजाम दिया। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के डी ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह का परिवार रहता है। रतन सिंह का 2 माहीने पहले निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और 12 साल की धेवती तमन्ना रहते थे।
Read also: Weather Update Today: तेज धूप के साथ आज दिन की शुरूआत,गर्मी से उमस से बुरा हाल
रविवार की रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी। आज सोमवार को जब जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला था। घर में घुसते ही उसकी चीख निकल गई। नानी और धेवती का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। दोनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। चारों ओर खून बिखरा था। सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार एसएसपी रोहित सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई थी। घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के दरवाजे से अंदर आए थे। समान भी घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

