Credit Suisse-UBS Merger: यूबीएस के मुख्य कार्यकारी सर्जियो एर्मोट्टी अपने संचालन में भारी मात्रा में दोहराव को खत्म करने पर काम करना चाहते हैं। यूबीएस के मुताबिक परिवर्तन शुरू हो रहा है। आने वाले दिनों में कई सौ क्रेडिट सुइस बैंकरों को termination notice मिलेगा। स्विस साप्ताहिक पत्रिका ने दावा किया है कि यूबीएस-क्रेडिट सुइस की विलय प्रक्रिया शुरू करते हुए यूबीएस क्रेडिट सुइस के सैकड़ों निवेश बैंकरों को जल्द नौकरी से निकाला जा सकता है।
यूबीएस ने मार्च के सप्ताहांत में 3 अरब फ्रैंक (3.5 अरब डॉलर) सौदे के साथ प्रतिद्वंद्वी बैंक क्रेडिट सुइस को खरीदने पर सहमति जताई थी। स्विस अधिकारियों को डर था कि कमजोर क्रेडिट सुइस दिवालिया हो जाएगी। अब क्रेडिट सुइस में छंटनियों के बादल मंडरा रहे हैं। क्रेडिट सुइस में छंटनी की अटकलें लग रही है।
जानकारी के अनुसार यूबीएस के मुख्य कार्यकारी सर्जियो एर्मोट्टी संचालन में भारी मात्रा में दोहराव को खत्म करने पर काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि परिवर्तन शुरू हो रहा है। आने वाले दिनों में कई सौ क्रेडिट सुइस बैंकरों को टर्मिनेशन नोटिस भेजा जा सकता है।
रिपोर्ट में कहा है कि स्विस मीडिया ने दुनिया भर में 30,000 से 35,000 नौकरियों में कटौती का अनुमान जताया है। पिछले साल के अंत में दोनों बैंकों के पास दुनिया भर में 120,000 कर्मचारी थे। जिनमें स्विट्जरलैंड में ही 37,000 शामिल थे। अब इनमें से करीब 30 प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।
Credit Suisse: Credit Suisse के investment bankers को निकाल सकता है UBS
Date:

