चलिए जानें कुछ छोटे-छोटे उपाय जो नाखूनों को हेल्दी बनाने के काम आते हैं।

कई बार नाखूनों की टूटने की वजह जरूरत से ज्यादा ड्राई होना है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वैसलीन यानी पेट्रोलियम जेली में दो से तीन विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर रख लें। इस मिक्सचर को रोजाना रात को सोने से पहले अपने नाखूनों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
कमजोर और बार-बार टूट रहें नाखूनों पर विटामिन सी से भरपूर नींबू जरूर इस्तेमाल करें। इसके लिए बस नींबू के एक टुकड़े को लेकर नाखूनों पर रगड़ें। सप्ताह में दो से तीन दिन इस काम को कुछ महीनों तक करके देंखें।
नाखूनों को मजबूत करने ये छोटे मगर असरदार तरीके हैं।

