Site icon Buziness Bytes Hindi

अगर आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं तो ये उपाय अपनाएं


अगर आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं तो ये  उपाय अपनाएं

चलिए जानें कुछ छोटे-छोटे उपाय जो नाखूनों को हेल्दी बनाने के काम आते हैं।

Image by Yana Miller from Pixabay 

कई बार नाखूनों की टूटने की वजह जरूरत से ज्यादा ड्राई होना है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वैसलीन यानी पेट्रोलियम जेली में दो से तीन विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर रख लें। इस मिक्सचर को रोजाना रात को सोने से पहले अपने नाखूनों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 

कमजोर और बार-बार टूट रहें नाखूनों पर विटामिन सी से भरपूर नींबू जरूर इस्तेमाल करें। इसके लिए बस नींबू के एक टुकड़े को लेकर नाखूनों पर रगड़ें। सप्ताह में दो से तीन दिन इस काम को कुछ महीनों तक करके देंखें। 

नाखूनों को मजबूत करने ये छोटे मगर असरदार तरीके हैं। 

Exit mobile version