पाकिस्तान में दो भारतीय उच्चायुक्त लापता!

इंटरनेशनलपाकिस्तान में दो भारतीय उच्चायुक्त लापता!

Date:


पाकिस्तान में दो भारतीय उच्चायुक्त लापता!

नई दिल्ली: पाकिस्तान में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायुक्त से दो अधिकारियों के गायब होने की खबर है। पिछले कुछ घंटों से इन अधिकारियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी ISI भारतीय अधिकारियों का पीछा कर रही थी और उन्हें परेशान कर रही थी। इस बात के संकेत हैं कि पाकिस्तान में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया के निवास पर ISI की मौजूदगी और बढ़ गई है।

भारत सरकार इस्लामाबाद की घटनाओं पर बारीकी से नजर रखे हुए है। भारतीय उच्चायोग ने स्थानीय अधिकारियों से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है और पाकिस्तान के विदेश विभाग के समक्ष मामला उठाया है। इस घटना से भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध और खराब हो सकते हैं।

ग़ौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पाकिस्तान अधिकारियों को भारत में जासूसी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसके बाद भारतीय राजनयिकों के लापता होने की घटना सामने आई है। दिल्ली में पाक अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद भारत से निष्कासित कर दिया गया था। भारत ने इस महीने के शुरू में दो पाकिस्तानी अधिकारियों को जासूसी के लिए देश से बाहर कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया भी जाहिर की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...