हापुड़ में मिले 23 नए कोरोना पॉजिटिव

मेरठ रीजनहापुड़ में मिले 23 नए कोरोना पॉजिटिव

Date:


हापुड़ में मिले 23 नए कोरोना पॉजिटिव

सभी पूर्व में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए थे

हापुड़। जिले में सोमवार को सर्वाधिक 23 नए मामले सामने आने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सभी मरीज संक्रमितों के संपर्क में आए लोग हैं, जो पूर्व में हॉटस्पॉट घोषित हो चुके मोहल्लों से ही हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 253 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 23 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई है। जानकारी के अनुसार संक्रमित मरीजों में से तीन मेरठ रोड आवास विकास कॉलोनी, आठ मरीज कोटला मेवतियान, पांच मरीज त्रिलोकीपुरम, दो मरीज मजीदपुरा, एक मरीज ज्ञानलोक कॉलोनी, एक मरीज कनिया, एक मरीज छज्जुपुरा, एक मरीज असौड़ा और एक प्रवासी व्यक्ति है। कुल मिलाकर सोमवार को सर्वाधिक 23 मरीजों में कोरोना की पुष्टि से हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को पॉजिटिव आए सभी लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आकर बीमार हुए हैं। इनमें अधिकांश पूर्व में हॉटस्पॉट घोषित किए गए क्षेत्रों से ही हैं, जो पहले से ही सील हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है। इसके अलावा ९ मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जिले में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर अब 138 हो गई है, जबकि ६ लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related