मुजफ्फरनगर में एक घण्टे में दो मुठभेड़

मेरठ रीजनमुजफ्फरनगर में एक घण्टे में दो मुठभेड़

Date:


मुजफ्फरनगर में एक घण्टे में दो मुठभेड़

टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर। एक ही घंटे में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है, जिनमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। पहले खतौली थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में टॉप 10 बदमाश गोकशी करते हुए गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया,उसके कुछ देर बाद ही रामराज पुलिस की भी चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोकने पर बदमाश ने भागते हुए पुलिस पर फायर कर दिए, पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लग गई।
पहली मुठभेड़ : शुक्रवार की देर शाम खतौली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि फुलत रोड पर गोकशी के लिए गोवंश को ले जाया जा रहा है पुलिस तुरंत फुलत रोड पर पहुंची ओर चैकिंग अभियान चला दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी घेराबंदी की तभी खेत में गोकशी करने पहुंचे गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, घायल बदमाश खतौली थाने का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर है जिसका नाम हसीन पुत्र यासीन निवासी जैन नगर खतौली है जो की पहले भी गोकशी में जेल जा चुका है।
घायल बदमाश हसीन पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है, पुलिस ने बदमाश के पास से एक जिंदा बछड़ा, एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, चार कारतूस ,एक खोखा व गोवंश काटने के उपकरण बरामद किए हैं। एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा पुलिस ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी।
दूसरी मुठभेड़: शुक्रवार की देर शाम रामराज थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर पुलिस टीम के साथ गंगनहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देवल की ओर से एक बाइक आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो पुलिस को चेकिंग करती देख बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया तथा बाइक से कूदकर भागने लगा। जिसपर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा सड़क पर गिर गया। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर बदमाश को दबोच लिया तथा उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, 3 जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद किए। मुठभेड़ की सूचना पर मीरापुर, जानसठ थाने की पुलिस व सीओ जानसठ शकील अहमद मौके पर पहुंचे। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम उस्मान उर्फ बन्दर पुत्र मुंकीद निवासी गांव बुडिना खुर्द थाना तितावी बताया हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गये बदमाश पर चरथावल, तितावी आदि थानों में गोकशी के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज है। एसओ सतेंद्र नागर से बताया कि घायल बदमाश के आपराधिक इतिहास के मामले में अन्य थानों से पूछताछ की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related