लद्दाख सेक्टर में अभी तनाव, भारतीय सेना अलर्ट

फीचर्डलद्दाख सेक्टर में अभी तनाव, भारतीय सेना अलर्ट

Date:


लद्दाख सेक्टर में अभी तनाव, भारतीय सेना अलर्ट

जम्मूः लद्दाख सेक्टर में करीब आठ स्थानों पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच बनी हुई टकराव की स्थिति के चलते भारतीय सेना ने अपनी मोर्चाबंदी में तेजी लाई है।

टालमटोल की रणनीति अपनाए हुए है चीन
दरअसल चीनी सेना इन स्थानों से पीछे हटने पर हुए समझौतों के बावजूद टालमटोल की रणनीति अपनाए हुए है। पैंगांग झील के पीछे के किनारों पर 8 फिंगर अर्थात हाथों की 8 अंगुंलियों की तरह वाली पहाड़ी श्रृंख्ला पर चीनी सेना काबिज है। इन्हें भारतीय सेना पीपी के नाम से पुकारती है अर्थात पैट्रोलिंग प्वाइंट और चीनी सेना फिंगर 1 से 8 के नाम से।

पीपी-17 ए पर सबसे ज़्यादा तनाव
रक्षा सूत्रों के बकौल, सबसे अधिक तनावपूर्ण स्थिति पीपी-17 ए पर बनी हुई है जहां दोनों सेनाएं अभी भी एक किमी की दूरी पर हैं और चीनी सैनिक लगातार चीनी दावे वाली एलएसी तक गश्त करते हुए भारतीय सैनिकों को उकसा रहे हैं। भारतीय सेना ने फिलहाल इस इलाके में भी गश्त को रोका हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related