देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से दो AK-47 और विस्फोटक बरामद

नेशनलदेश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से...

Date:

न्यूज़ डेस्क – देश में एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में छापा मारकर एक डॉक्टर के कमरे से 2 AK-47 राइफल, विस्फोटक पदार्थ और गोलियां बरामद की हैं। इससे पहले इसी मामले में अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक लॉकर से एक और AK-47 राइफल और हथियार मिले थे।

कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. आदिल को सहारनपुर (UP) से गिरफ्तार किया था।

8 नवंबर को उसके अनंतनाग स्थित घर और मेडिकल कॉलेज के लॉकर से AK-47, पिस्टल और विस्फोटक मिले थे।

गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस की टीम ने फरीदाबाद में उसके किराए के कमरे पर रेड की, जहां से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए।

2 AK-47 राइफल

कई मैगज़ीन और जिंदा कारतूस

एक पिस्टल

ज्वलनशील/विस्फोटक पाउडर से भरे सूटकेस (किलो में भारी मात्रा में)

पुलिस की जांच में 3 डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं:

डॉ. आदिल, डॉ. मुजम्मिल, डॉ. उमर मोहम्मद, डॉ. शाहीन शाहिद

पुलिस की आशंका है कि इनका संबंध आतंकी संगठन ‘अंसार गजवातुल हिंद’ से हो सकता है।

पुलिस को आशंका है कि इन डॉक्टरों का पूरा नेटवर्क हथियार छिपाने और आतंकी गतिविधियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने के लिए काम कर रहा था। फरीदाबाद और अनंतनाग दोनों जगहों से भारी मात्रा में हथियार मिलने से यह साफ है कि भारत में कुछ बड़ा करने की तैयारी की जा रही थी, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...