Twitter BBC controversy: ट्विटर ने BBC को बताया सरकारी मीडिया संस्थान, बदला लेबल

फीचर्डTwitter BBC controversy: ट्विटर ने BBC को बताया सरकारी मीडिया संस्थान, बदला...

Date:

नई दिल्ली। एलन मस्क के सोशल मीडिया नेटवर्क ने उस नए लेबल को बीबीसी पर लागू किया है। जिसे मुख्य रूप से ब्रिटिश परिवारों द्वारा लाइसेंस शुल्क का भुगतान करके वित्त पोषित किया है। ट्विटर ने हंगामे के बाद अमेरिका रेडियो नेटवर्क एनपीआर यानी नेशनल पब्लिक रेडियो को दिया ‘राज्य-संबद्ध मीडिया’ लेबल वापस ले लिया। उसने अब रेडियो को सरकार द्वारा वित्त पोषित बताया है।

बीबीसी पर लागू

एलन मस्क के सोशल मीडिया नेटवर्क ने उस नए लेबल को बीबीसी पर लागू किया है। जिसे मुख्य रूप से ब्रिटिश परिवारों द्वारा लाइसेंस शुल्क का भुगतान करके वित्त पोषित किया जाता है।

राज्य-संबद्ध शब्द अपमानजनक

जानकारों की माने तो ब्रिटेन के राष्ट्रीय प्रसारक ने ट्विटर से स्पष्टीकरण मांगा था। नेटवर्क द्वारा शिकायत किए जाने के बाद सामने आया कि राज्य-संबद्ध शब्द अपमानजनक और गलत है। इसपर ट्विटर ने शनिवार रात को गुपचुप तरीके से बदलाव कर दिया।

NPR के 88 लाख से अधिक फॉलोवर

बता दें कि एनपीआर ने विरोध जताते हुए ट्विट करना बंद कर दिया था। उसने ट्विटर के बायो में लिखा था कि एनपीआर को 88 लाख से अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं। आप लोग हमें दूसरे प्लेटफॉर्म पर खोज सकते हैं। एनपीआर के सीईओ जॉन लांसिंग ने ट्विटर का निर्णय अस्वीकार्य बताया था।

ट्वीटर और बीबीसी का विवाद काफी समय से चल रहा है। ट्वीटर ने जब मासिक शुल्क निर्धारित किया था। उस दौरान बीबीसी ने इसका विरोध किया था। जो कि एलन मस्क को नगवार गुजरा था। उसके बाद एलन ने बीबीसी को बेकार मीडिया संस्थान कहा था। एलन ने यह भी कहा था कि बीबीसी की रिपोर्टिग निहायत घटिया और बेकार है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related