ट्वीटर ने कंगना के दो ट्वीट हटाए

बॉलीवुडट्वीटर ने कंगना के दो ट्वीट हटाए

Date:


ट्वीटर ने कंगना के दो ट्वीट हटाए

अक्सर विवादित ट्वीट करने वाली कंगना रनौत के कई ट्वीटों को ट्वीटर ने हटा दिया है। ट्विटर ने कहा है कि कंगना के वे ट्वीट इसके प्लेटफ़ॉर्म के हेट स्पीच के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। उनके जो ट्वीट हटाए गए हैं उनमें से एक ट्वीट किसान आंदोलन से जुड़े रोहित शर्मा के एक ट्वीट के जवाब में किया गया ट्वीट था।

वैसे, ट्विटर ने पहले भी कंगना के ट्वीट को नियमों का उल्लंघन करने वाला बताकर हटाया है। एक बार तो उनके ट्विटर हैंडल पर भी कार्रवाई हुई थी।

कंगना रनौत के ट्विटर हैंडल पर ट्विटर की यह कार्रवाई तब हुई है जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर रियाना के किसान आंदोलन से जुड़े एक ट्वीट की आलोचना की थी। इसके लिए भी कंगना की तीखी आलोचना की गई।

ट्विटर ने कंगना के जो ट्वीट हटाए हैं वे किसानों के आंदोलन से जुड़े थे। ट्विटर ने एक बयान में कहा है, ‘हमने उन ट्वीट पर कार्रवाई की है, जो हमारे अमल किए जाने के विकल्पों के संदर्भ में ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करते थे।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...