शेयर बाजार की सुपर रैली जारी

बिज़नेसशेयर बाजार की सुपर रैली जारी

Date:


शेयर बाजार की सुपर रैली जारी

मुंबई: बजट के बाद शेयर बाजार की सुपर रैली जारी है. गुरूवार 4 फरवरी के कारोबार में बाजार ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया. सेंसेक्स ने आज 50,688 का स्तर टच किया तो निफ्टी 14900 के पार निकल गया. कारोबार के अंत में उपरी स्तरों से कुछ कमजोरी आई, लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आल टाइम हाई पर बंद हुए. सेंसेक्स में 359 अंकों की तेजी रही और यह 50,614.29 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 106 अंकों की तेजी रही और सह 14896 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार में आईटी सेक्टर को छोड़कर हर सेक्टर में तेजी रही है. बैंक, फाइनेंशियल, एफएमसीजी, आटो और मेटल में जोरदार रैली देखने को मिजी. एसबीआई में 7 फीसदी तो आईटीसी में 6 फीसदी तेजी रही. एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर्स रहे हैं. इसके पहले बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स ने वापस 50 हजार का स्तर पार किया था. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो बुधवार को डाउ जोंस तेजी के साथ जबकि नैसडेक गिरावट पर बंद हुआ था. आज एशियाई बाजारों में बिकवाली रही है.

आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 17 शेयरों में तेजी है, जबकि 13 में गिरावट है. एसबीआई में 7 फीसदी तो आईटीसी में 6 फीसदी तेजी रही है. इसके अलावा टॉप गेनर्स में बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, M&M, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाइटन कंपनी और इंफोसिस शामिल हैं.

आज के कारोबार में निफ्टी पर प्रमुख 12 में से 11 इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं. पीएसयू बैंक इंडेक्स में 6 फीसदी के करीब तेजी रही है. बैंक, फाइनेंशियल और आटो इंडेक्स में 1.2 फीसदी से 1.6 फीसदी तक तेजी रही है. एफएमसीजी इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा तेजी रही है. मेटल इंडेक्स में भी 2 फीसदी के करीब तेजी रही है. अन्य सभी इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...